भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री का मानना, दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो जितना खतरनाक कोई खिलाड़ी नहीं

टूर्नामेंट से पहले, भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में टीम में रोनाल्डो की भूमिका और महत्व के बारे में बात की.

Sunil Chhetri

यूरो कप 2024 नजदीक है और पिछले दो दशकों की तरह इस बार भी सबकी नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होंगी, जो पुर्तगाल के सबसे महान खिलाड़ी हैं. 39 वर्षीय खिलाड़ी ने नवंबर 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय गोल नहीं किया है. इतना ही नहीं उन्हें युवा स्ट्राइकर गोंकालो रामोस ने कई बार टीम में रिप्लेस भी किया. टूर्नामेंट से पहले, भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में टीम में रोनाल्डो की भूमिका और महत्व के बारे में बात की. यह भी पढ़ें: कतर को हरा फीफा विश्व कप में क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार रखनें उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसे देखें लाइव मैच

छेत्री ने आईएएनएस से कहा, "मुझे उम्मीद है कि रोनाल्डो अधिक से अधिक मैच खेलेंगे. मैं उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करूंगा. हो सकता है कि वह उतनी तेजी से टर्नअराउंड न कर पाएं और डिफेंसिव न खेल पाएं, लेकिन एक बार लय में आने के बाद उनके जैसा खतरनाक खिलाड़ी कोई नहीं है.

"पुर्तगाल की टीम सितारों से सजी है. वे गेंद को अपने पास रखने में बहुत अच्छे हैं, अधिकतर वे विरोधी टीम पर हावी रहते हैं। उनके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए वे रोनाल्डो को बेंच पर रख सकते हैं."

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि कोच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन करेगा, लेकिन रोनाल्डो का होना हमेशा टीम को बढ़त देता है. वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैदान पर जब भी मौका मिलता है तो उस मौके को गोल में तब्दील करने का माद्दा रखते हैं.

"इसलिए मुझे लगता है कि एक प्रशंसक के तौर पर, जिसने पिछले 20 सालों में उनसे बहुत कुछ सीखा है, मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें मैदान पर और भी ज्यादा समय तक देख पाएंगे."

छेत्री यूईएफए यूरो 2024 के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टूडियो शो फुटबॉल एक्स्ट्रा में विशेषज्ञ पैनलिस्ट हैं.

यूईएफए यूरो 2024 को 15 जून, दोपहर 12:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एसडी और एचडी (तमिल / तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी (मलयालम / बंगाली) पर लाइव देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर