FIFA World Cup 2026 Winner Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे करीब 482 करोड़ रुपये, जानें रनर-अप की इनामी राशि

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को ग्रुप स्टेज से बाहर होने पर भी 9 मिलियन डॉलर की गारंटी राशि दी गई है. इसके अलावा टीमों की तैयारियों के लिए 1.5 मिलियन डॉलर अलग से दिए गए हैं. यानी हर टीम को कम से कम 10.5 मिलियन डॉलर (करीब 101 करोड़ रुपये) की राशि सुनिश्चित की गई है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Winner Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. रविवार, 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के प्रतिष्ठित मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले के साथ दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलेगा. ट्रॉफी के अलावा विजेता टीम को रिकॉर्ड इनामी राशि भी मिलेगी. इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 482 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिलेगा, जो फीफा वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी विजेता राशि है. FIFA World Cup 2026 Final Timing: 19 या 20 जुलाई? जानें भारत में कब और कितने बजे देख पाएंगे स्पेन बनाम अर्जेंटीना का फाइनल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड प्राइज मनी

फीफा वर्ल्ड कप ने दिसंबर 2025 में और फिर अप्रैल 2026 में पुष्टि की थी कि इस बार टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 655 मिलियन अमेरिकी डॉलर होगी, जिसे सभी 48 टीमों के बीच बांटा जाएगा. यह राशि 2022 फीफा वर्ल्ड कप के 440 मिलियन डॉलर के कुल प्राइज पूल से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है.

वहीं, 2022 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जीतने पर 42 मिलियन डॉलर मिले थे. इस बार विजेता टीम को मिलने वाली राशि में 8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी की गई है.

विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी इनामी राशि?

उपलब्धि इनामी राशि (USD) भारतीय रुपये में (लगभग)
विजेता 50 मिलियन डॉलर 482 करोड़ रुपये
रनर-अप 33 मिलियन डॉलर 318.12 करोड़ रुपये

सभी टीमों को मिली न्यूनतम गारंटी राशि

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को ग्रुप स्टेज से बाहर होने पर भी 9 मिलियन डॉलर की गारंटी राशि दी गई है. इसके अलावा टीमों की तैयारियों के लिए 1.5 मिलियन डॉलर अलग से दिए गए हैं. यानी हर टीम को कम से कम 10.5 मिलियन डॉलर (करीब 101 करोड़ रुपये) की राशि सुनिश्चित की गई है.

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा महामुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा. यूरोपीय चैंपियन स्पेन का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होगा. यह मुकाबला अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी) में आयोजित होगा.

मैच जानकारी
मुकाबला स्पेन बनाम अर्जेंटीना
तारीख 19 जुलाई 2026 (रविवार)
भारतीय समय 20 जुलाई, रात 12:30 बजे
स्थान मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी, अमेरिका
चरण फाइनल

दुनिया की दो दिग्गज फुटबॉल टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले पर करोड़ों प्रशंसकों की नजरें होंगी. ट्रॉफी के साथ रिकॉर्ड इनामी राशि इस फाइनल को और भी खास बना रही है.

Share Now