खेल

FIFA World Cup 2026 Schedule Today. आज रात को फीफा वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे दो हाई-वोल्टेज नॉकआउट मुकाबले, यहां देखें 2 जुलाई के मैचों का पूरा शेड्यूल

आज के पहले मुकाबले में बेल्जियम और सेनेगल आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे मैच में मेजबान अमेरिका की भिड़ंत बोस्निया और हर्जेगोविना से होगी. दोनों मुकाबले 'करो या मरो' के होंगे, इसलिए फैंस को रोमांचक फुटबॉल देखने को मिल सकती है.

FIFA World Cup 2026 Schedule Today. आज रात को फीफा वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे दो हाई-वोल्टेज नॉकआउट मुकाबले, यहां देखें 2 जुलाई के मैचों का पूरा शेड्यूल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Schedule Today (July 2): फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नॉकआउट चरण रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. बुधवार को मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से मात देकर शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. अब आज यानी 2 जुलाई को दो और अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जहां जीतने वाली टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी, जबकि हारने वाली टीमों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I Match Preview: आज चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

आज के पहले मुकाबले में बेल्जियम और सेनेगल आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे मैच में मेजबान अमेरिका की भिड़ंत बोस्निया और हर्जेगोविना से होगी. दोनों मुकाबले 'करो या मरो' के होंगे, इसलिए फैंस को रोमांचक फुटबॉल देखने को मिल सकती है.

2 जुलाई का फीफा वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

मुकाबला समय (IST) स्थान चरण
बेल्जियम बनाम सेनेगल देर रात 1:30 बजे सिएटल स्टेडियम, सिएटल राउंड ऑफ 32
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना सुबह 5:30 बजे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम, सांता क्लारा राउंड ऑफ 32

बेल्जियम बनाम सेनेगल

दिन का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे खेला जाएगा. ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली बेल्जियम की टीम केविन डी ब्रुयने और रोमेलू लुकाकू जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर मजबूत दावेदार मानी जा रही है. दूसरी ओर, अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल अपनी तेज और आक्रामक फुटबॉल से उलटफेर करने की क्षमता रखता है. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है.

संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना

दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे खेला जाएगा. मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. क्रिस्टियन पुलिसिक की अगुवाई वाली अमेरिकी टीम शानदार फॉर्म में है. वहीं, बोस्निया और हर्जेगोविना पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण में पहुंची है और अपनी यादगार यात्रा को आगे बढ़ाना चाहेगी. नॉकआउट चरण में हर मुकाबला 'करो या मरो' का है. ऐसे में दोनों मैचों में रोमांच, दबाव और हाई-वोल्टेज फुटबॉल देखने को मिल सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2026 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).