खेल

FIFA U-20 World Cup 2023: अर्जेटीना फीफा अंडर-20 विश्व कप की करेगा मेजबानी

फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का दौरा किया था. फीफा अंडर-20 विश्व कप 20 मई से 11 जून तक चलेगा और यह पहली बार होगा जब अर्जेंटीना 2001 के बाद टूनार्मेंट की मेजबानी करेगा. फीफा अंडर-20 विश्व कप का आधिकारिक ड्रॉ 21 अप्रैल को ज्यूरिख में फीफा के मुख्यालय में होगा.

FIFA U-20 World Cup 2023: अर्जेटीना फीफा अंडर-20 विश्व कप की करेगा मेजबानी
FIFA World Cup 2023 (Photo Credit: IANS, Twitter)

र्जेंटीना 2023 अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसने इंडोनेशिया की जगह ली है, जिसे फीफा ने मेजबानी करने से हटा दिया है। विश्व फुटबॉल गवर्निग बॉडी ने इसकी घोषणा की. फीफा परिषद के ब्यूरो ने सोमवार को अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के बोली प्राप्त होने के बाद इस निर्णय की पुष्टि की, फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का दौरा किया था. फीफा अंडर-20 विश्व कप 20 मई से 11 जून तक चलेगा और यह पहली बार होगा जब अर्जेंटीना 2001 के बाद टूनार्मेंट की मेजबानी करेगा. फीफा अंडर-20 विश्व कप का आधिकारिक ड्रॉ 21 अप्रैल को ज्यूरिख में फीफा के मुख्यालय में होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).