Cristiano Ronaldo Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो तक पहुंचने मैदान में घुसा फैन, सुरक्षा कर्मियों ने ऐन मौके पर दबोचा; देखें वीडियो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टूर्नामेंट में भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 41 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी के रूप में मैच शुरू करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. उनके प्रति दुनियाभर के फैंस की दीवानगी एक बार फिर इस घटना के जरिए देखने को मिली.
Cristiano Ronaldo Fan Invades Pitch During Portugal vs Croatia FIFA World Cup 2026 Match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच खेले गए मैच के दौरान एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन देखने को मिला. गुरुवार, 2 जुलाई को टोरंटो स्टेडियम (Toronto Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में एक फैन अचानक मैदान में घुस गया और सीधे पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की ओर दौड़ पड़ा. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए रोनाल्डो तक पहुंचने से कुछ इंच पहले ही उस फैन को पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Lionel Messi Video: मेटल डिटेक्टर चेक के दौरान लियोनेल मेसी का मजेदार रिएक्शन वायरल, चर्चा में अर्जेंटीना टीम के साथ सिक्योरिटी चेक का वीडियो
यह घटना मैच के 78वें मिनट में हुई, जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो कॉर्नर किक लेने की तैयारी कर रहे थे. तभी 'RONALDO 7' लिखी पुर्तगाल की जर्सी पहने एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया और सीधे रोनाल्डो की तरफ दौड़ पड़ा. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रोनाल्डो तक पहुंचने से पहले ही जमीन पर गिराकर काबू में कर लिया. इसके बाद उसे मैदान से बाहर ले जाया गया. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फ़ैन मैदान में घुस आया
Pitch invader running towards Ronaldo at the Portugal vs Croatia match in Toronto! 🇵🇹 🇭🇷 @FIFAWorldCup pic.twitter.com/HwZdQvBEnc
— Panda (@rollinpinkpanda) July 3, 2026
रोमांचक मुकाबले के बीच हुई घटना
यह सुरक्षा उल्लंघन ऐसे समय हुआ जब पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर था. आखिरकार पुर्तगाल ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. रॉबर्टो मार्टिनेज की कोचिंग वाली टीम अब खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा चुकी है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टूर्नामेंट में भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 41 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी के रूप में मैच शुरू करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. उनके प्रति दुनियाभर के फैंस की दीवानगी एक बार फिर इस घटना के जरिए देखने को मिली.
यह घटना एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है. हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और मैच भी कुछ देर बाद दोबारा शुरू कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2026 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

