बलात्कार के आरोप में घिरे फुटबॉलर रोनाल्डो के बचाव में उतरे पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

सात अक्टूबर (एपी) पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में उतरे.

एंटोनियो कोस्टा (Photo Credit: Twitter)

लिस्बन: सात अक्टूबर (एपी) पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में उतरे. स्पैनिश द्वीप लैंजारोते पर शनिवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कोस्टा ने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता तब तक रोनाल्डो को बेगुनाह माना जाए.

उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि जब तक किसी को दोषी ना ठहराया जाए तब तक वह बेगुनाह है. किसी पर कोई आरोप लगने मात्र से वह दोषी नहीं हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पास किसी चीज का सबूत है तो वह यह है कि वह एक प्रतिभाशाली पेशेवर, एक असाधारण खिलाड़ी, अद्भुत फुटबॉलर और सम्मानित व्यक्ति हैं तथा उन्होंने पुर्तगाल को सम्मान दिलाया तथा निश्चित तौर पर हम यह कामना करते हैं कि कोई भी बात रोनाल्डो के रिकॉर्ड पर धब्बा नहीं लगाए.’’

गौरतलब है कि गत सप्ताह कैथरीन मायोर्गा ने अमेरिका में एक दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि रोनाल्डो ने साल 2009 में लास वेगास में उससे बलात्कार किया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बहरहाल, रोनाल्डो ने आरोपों से इनकार किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी