खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपने सबसे शानदार गोल से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ सेक्स पसंद है

इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने कहा है कि अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ चादर के अंदर बिताया गया हर एक पल उनके दो दशक के करियर में किए गए सबसे बेहतरीन गोल से भी बेहतर अनुभव देता है. रोनाल्डो ने अपने दो दशक के करियर में अब तक कुल 700 गोल किए हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपने सबसे शानदार गोल से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ सेक्स पसंद है
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली : इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने कहा है कि अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज (Georgina Rodríguez) के साथ चादर के अंदर बिताया गया हर एक पल उनके दो दशक के करियर में किए गए सबसे बेहतरीन गोल से भी बेहतर अनुभव देता है. रोनाल्डो ने अपने दो दशक के करियर में अब तक कुल 700 गोल किए हैं. ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मोर्गन को दिए साक्षात्कार में रोनाल्डो ने कहा कि 2018 में जुवेंतस के खिलाफ रियल मेड्रिड के लिए खेलते हुए किया गया ओवरहेड गोल उनके लिए आज तक उनके करियर का श्रेष्ठ गोल है.

समाचार पत्र द सन के मुताबिक जब रोनाल्डो से यह पूछा गया कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताया गया पल बेहतर है या फिर फुटबाल के मैदान पर बिताया गया पल, इस पर रोनाल्डो ने हंसते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जियो (गर्लफ्रेंड) के साथ बिताया गया हर एक पल मैदान में बिताए गए पल से बेहतर है.

 

View this post on Instagram

 

❤️Feliz domingo ❤️#family #love

A post shared by Georgina Rodríguez (@georginagio) on

अपने गोल के बारे में बताते हुए रोनाल्डो ने कहा कि वह बाइसिकिल गोल करने का प्रयास सालों से कर रहे थे और अंतत: वह सफल हुए. स्टार स्ट्राइकर साल 2016 से जियो के साथ डेट कर रहे हैं और उनसे उन्हें एक बेटी भी है. जियो और रोनाल्डो के साथ उनके तीन अन्य बच्चे भी रहते हैं.

रोनाल्डो ने यह भी कहा कि वह कितने गरीब परिवार से आए हैं और किस तरह उन्होंने तथा उनके दोस्तों ने कुछ बर्गर के लिए भीख मांगी थी. रोनाल्डो के मुताबिक यह घटना उस समय की है, जब वह 12 साल के थे. इंटरव्यू के दौरान यह कहते हुए रोनाल्डो की आंखें भर आईं कि किस तरह बिना वजह के उन पर रेप के आरोप लगाए गए.

रोनाल्डो ने यह भी कहा कि किस तरह उन्होंने 17 कारें खरीदीं और अच्छा बैंक बैलेंस बनाया. रोनाल्डो ने इस बात को लेकर भी अफसोस जाहिर किया कि उनके पिता का इंतकाल उस समय हुआ, जब वह सिर्फ 20 साल के थे और वह उनकी सफलता का जश्न नहीं मना सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).