Asian Games 2023: सुनील छेत्री ने आखिरी क्षणों में दागा गोल, भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया
शुरुआती गेम में चीन के खिलाफ करारी हार के बाद भारत ने गुरुवार को कप्तान सुनील छेत्री के 85वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से बांग्लादेश पर 1-0 से रोमांचक जीत हासिल की. साथ ही टीम ने अगले राउंड में क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अब भी कायम रखीं.
हांगझाऊ: शुरुआती गेम में चीन के खिलाफ करारी हार के बाद भारत ने गुरुवार को कप्तान सुनील छेत्री के 85वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से बांग्लादेश पर 1-0 से रोमांचक जीत हासिल की. साथ ही टीम ने अगले राउंड में क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अब भी कायम रखीं.
इस जीत ने भारत को ग्रुप ए में दो मैचों में तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया. शीर्ष दो टीमों के साथ-साथ छह सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में से चार टीमें 16वें राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी. Varanasi International Cricket Stadium: काशी में अर्ध चंद्राकार स्टेडियम के अनोखे वास्तुशिल्प में डमरू, बेलपत्र और त्रिशूल की दिखेगी झलक
भारत ने खेल की तेज शुरुआत की लेकिन पहले हाफ में भारत की कड़ी मेहनत रंग नहीं लाई. टीम ने तीन अच्छे शॉट लिए, जिसमें छेत्री और राहुल केपी के प्रयास शामिल थे लेकिन सफल नहीं हुए. हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा.
दूसरे हाफ में टीम ने आक्रमक खेल दिखाया. मगर बांग्लादेश की टीम ने भी मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया.
मैच शुरु होने के 84 मिनट बीत जाने के बाद भी दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं किया गया था. ऐसा लगा कि मैच का अंजाम ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन 85वें मिनट के खेल में सुनील छेत्री ने गोल दागकर मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

