Kevin Campbell Dies: आर्सेनल और एवर्टन के लीजेंड फुटबॉलर केविन कैंपबेल का 54 साल की उम्र में निधन, जानें क्या है वजह?
Kevin Campbell

Kevin Campbell Dies: आर्सेनल के पूर्व युवा खिलाड़ी और स्टार स्ट्राइकर केविन कैंपबेल का गंभीर बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. गंभीर बीमारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने 1980 के दशक के अंत से 10 साल के कार्यकाल में गनर्स के लिए 210 मैच खेले और 55 गोल किए थे. बाद में वे खेल से जुड़े रहे और स्काई स्पोर्ट्स के लिए एक्सपर्ट के रूप में काम करना शुरू कर दिया. आर्सेनल ने सोशल मीडिया पर कैम्बलेल की मौत के बाद एक बयान जारी किया. प्रीमियर लीग क्लब ने लिखा, "हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे पूर्व स्ट्राइकर केविन कैंपबेल की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई है. केविन को क्लब में सभी लोग बहुत प्यार करते थे. हम सभी इस मुश्किल समय में उनके दोस्तों और परिवार के बारे में सोच रहे हैं. रेस्ट इन पिस, केविन"

लीजेंड फुटबॉलर केविन कैंपबेल का निधन: