Juventus के नए कोच बने Andrea Pirlo

इटली के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो को जुवेंतस फुटबाल क्लब ने अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. वह माउरिजियो सारी का स्थान लेंगे, जिन्हें चैम्पियंस लीग में हार के बाद कोच पद से हटा दिया गया है. सारी के कोच रहते टीम ने लगातार नौवीं बार इटली सेरी-ए का खिताब जीता था .

आंद्रे पिर्लो (Photo Credits: IANS)

इटली के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो को जुवेंतस फुटबाल क्लब ने अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. वह माउरिजियो सारी का स्थान लेंगे, जिन्हें चैम्पियंस लीग में हार के बाद कोच पद से हटा दिया गया है. सारी के कोच रहते टीम ने लगातार नौवीं बार इटली सेरी-ए का खिताब जीता था लेकिन वह इस सफलता को चैम्पियंस लीग में नहीं दोहरा सके थे. जुवेंतस ने एक बयान में कहा, "आंद्रे ने आज क्लब के साथ दो साल का करार किया है. वह 30 जून 2022 तक क्लब के साथ रहेंगे."

यह फैसला आंद्रे के क्लब की अंडर-23 टीम के कोच बनने के नौ दिन बाद लिया गया है. यह आंद्रे के लिए पहला अनुभव होगा. उन्होंने नवंबर 2017 में फुटबाल से संन्यास लिया था." आंद्रे का आखिरी क्लब भी जुवेंतस रहा था. इससे पहले वे 10 साल तक एसी मिलान में रहे थे.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | वेंकटेश ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए घरेलू मुख्य कोच के एआईएफएफ के विचार का समर्थन किया

जुवेंतस ने शनिवार को ही सारी को कोच पद से हटा दिया था. उन्होंने पिछले साल जून में क्लब का कार्यभार संभाला था और तीन साल का करार किया था, लेकिन क्लब ने समय से पहले उनको बर्खास्त कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\