फुटबॉल

Why Cristiano Ronaldo to Not Travel to India? FC गोवा के खिलाफ AFC चैंपियंस लीग मैच के लिए भारत पहुंची सऊदी अरब की क्लब अल-नस्र, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा

Naveen Singh kushwaha

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोनाल्डो अपनी उम्र (40 वर्ष) और आगामी फीफा विश्व कप 2026 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए मैचों का चयन कर रहे हैं और इन कारणों से वे भारत यात्रा से बच रहे हैं. उनके क्लब अल-नस्र की ओर से यह भी कहा गया है कि उनके अनुबंध में ऐसा प्रावधान है जो उन्हें सऊदी अरब के बाहर होने वाले मैचों का चयन करने की अनुमति देता है.

Argentina vs Puerto Rico VIDEO: अर्जेंटीना ने प्यूर्टो रिको को 6-0 से रौंदा, Lionel Messi ने दागे 2 असिस्ट

Shubham Rai

वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना ने एक फ्रेंडली मैच में प्यूर्टो रिको को 6-0 से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के हीरो लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने खुद गोल न करके दो गोल करने में महत्वपूर्ण मदद (असिस्ट) की. यह मैच पहले शिकागो में होना था लेकिन विवादों के कारण इसकी जगह बदल दी गई थी.

Argentina vs Venezuela: मेसी के बिना भी फुटबॉल में अर्जेंटीना का जलवा, वेनेजुएला को 1-0 से दी मात, लो सेल्सो बने जीत के हीरो

Shubham Rai

वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना ने एक फ्रेंडली मैच में वेनेजुएला को 1-0 से हरा दिया. टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस मैच में नहीं खेले, लेकिन स्टैंड्स से टीम का समर्थन करते दिखे. मैच का एकमात्र गोल जियोवानी लो सेल्सो ने खेल के 31वें मिनट में किया.

India Win SAFF U17 Championship 2025 Title: भारत ने जीता सैफ U17 चैम्पियनशिप खिताब; पेनल्टी शूटआउट में बांग्लादेश को हराकर लगातार पांचवीं बार बना चैंपियन

Naveen Singh kushwaha

मैच का असली ड्रामा अंतिम मिनटों में देखने को मिला, जब बांग्लादेश के इहसान हबीब रिदुआन ने 90+5वें मिनट में गोल दागकर मुकाबले को 2-2 से बराबर कर दिया और फाइनल का फैसला पेनल्टी शूटआउट पर पहुंच गया.

Eder Smic Valencia Dies In Car Crash: 16 वर्षीय फुटबॉलर एदर स्मिक वेलेंसिया की कार हादसे में मौत, MLS में जाने से पहले कोलंबिया में हुआ एक्सीडेंट

Naveen Singh kushwaha

कोलंबिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. 7 सितंबर(रविवार) को 16 वर्षीय कोलंबियाई फुटबॉलर एदर स्मिक वेलेंसिया की गुआचेने (कोलंबिया) में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह छुट्टियां मनाने अपने देश आए थे और इसी हफ्ते उन्हें अमेरिका जाकर एमएलएस क्लब न्यूयॉर्क रेड बुल्स से जुड़ना था

IND vs OMA, CAFA Nations Cup 2025 Live Streaming: काफा नेशंस कप में थर्ड प्लेस के लिए ओमान से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें फुटबॉल मैच का लाइव प्रसारण

Naveen Singh kushwaha

भारत बनाम ओमान, CAFA नेशंस कप 2025 फुटबॉल मैच का टीवी प्रसारण नहीं होगा, लेकिन फैंस के लिए ऑनलाइन विकल्प मौजूद है. भारतीय दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम ओमान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें मैच पास खरीदना होगा.

FIFA World Cup 2026 CAF Qualifiers Live Streaming: भारत में किस चैनल पर उपलब्ध होगा फीफा विश्व कप 2026 अफ्रीकी क्वालीफायर सीधा प्रसारण, ऐसे देखें फुटबॉल मैचों की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन

Naveen Singh kushwaha

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प मौजूद है. भारतीय दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर मैच पास या टूर पास खरीदकर इन मैचों का आनंद ले सकते हैं. वहीं, जिनके पास अनलिमिटेड लाइव स्ट्रीम पास है, वे भी CAF क्वालिफ़ायर्स के मुकाबले लाइव देख पाएंगे.

Girl Cry After Meeting Lionel Messi: लियोनेल मेसी से मिलकर भावुक हुई नन्ही बच्ची, खुशी के आंसुओं से भर आई आंखें, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Naveen Singh kushwaha

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कॉनमेबोल क्वालीफायर के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ ब्यूनस आयर्स पहुंचे मेसी से जब उस बच्ची की मुलाकात हुई तो वह भावुक होकर रो पड़ी. मेसी का नाम लेते हुए बच्ची की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले. विश्व कप 2022 विजेता मेसी ने तुरंत उसे गले लगाया और मुस्कुराकर उसे शांत करने की कोशिश की.

IND vs AFG, CAFA Nations Cup 2025 Live Streaming: काफा नेशंस कप में आज अफ़ग़ानिस्तान से होगा टीम इंडिया का सामना, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें फुटबॉल मैच का लाइव प्रसारण

Naveen Singh kushwaha

हालाँकि भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान मुकाबले का टीवी पर प्रसारण उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऑनलाइन देखने का विकल्प मौजूद है. भारत में फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन पास खरीदना होगा. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत के अफ़ग़ानिस्तान पर भारी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

Man Armed With Gun Arrested: चेल्सी बनाम फुलहम प्रीमियर लीग मैच के बाद स्टैमफोर्ड ब्रिज के पास बंदूकधारी युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Naveen Singh kushwaha

30 अगस्त(शनिवार) को चे्ल्सी और फुलहम के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग 2025-26 मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक अनजाने व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति स्टैमफोर्ड ब्रिज के पास एक हथियारबंद बंदूक और अतिरिक्त गोला बारूद के साथ पाया गया.

IND vs TJK, CAFA Nations Cup 2025 Live Streaming: काफा नेशंस कप में पहली बार आज ताजिकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत में लाइव प्रसारण

Naveen Singh kushwaha

हालांकि लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं है, लेकिन फैंस के पास ऑनलाइन देखने का विकल्प मौजूद है. भारत में दर्शक भारत बनाम ताजिकिस्तान मैच को FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन पास की आवश्यकता होगी. ताजिकिस्तान एक मजबूत टीम है और भारत के खिलाफ जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही है.

Durand Cup 2025 Victory Celebration: डुरंड कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा ज़माने के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मालिक जॉन अब्राहम ने खिलाड़ियों संग मनाया जश्न, देखें वीडियो

Naveen Singh kushwaha

जश्न के दौरान खिलाड़ियों ने जॉन अब्राहम को हवा में उठाकर अपनी खुशी जाहिर की. फाइनल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया. इससे पहले टीम ने 2024 में मोहुन बागान सुपर जायंट को हराकर अपना पहला खिताब जीता था.

India Football Team Squad for CAFA Nations Cup 2025: काफा नेशंस कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम ने की स्क्वाड का ऐलान, गुरप्रीत सिंह संधू की वापसी, सुनील छेत्री बाहर, कोच खालिद जमील के लिए नई चुनौती

Naveen Singh kushwaha

मोहन बागान सुपर जाइंट ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज़ करने से इनकार कर दिया, क्योंकि यह टूर्नामेंट फीफा विंडो में शामिल नहीं है और क्लब ने एआईएफएफ की “लापरवाही” को भी जिम्मेदार ठहराया. क्लब 16 सितंबर को एसीएल 2 में अहल के खिलाफ मैच खेलने वाला है, जो काफा नेशंस कप के फाइनल के कुछ ही दिन बाद निर्धारित है.

Mohun Bagan Super Giant vs East Bengal, Durand Cup 2025 Quarterfinal Live Streaming: कोलकाता डर्बी में आज ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी मोहन बागान सुपर जायंट, जानिए कब कहां और कैसे देखें डुरंड कप के क्वार्टर फाइनल का लाइव प्रसारण

Naveen Singh kushwaha

भारत में Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर डुरंड कप 2025 का आधिकारिक लाइव-स्ट्रीम उपलब्ध होगा. इसलिए, जो फैंस मोहन बागान सुपर जायंट बनाम ईस्ट बंगाल डुरंड कप 2025 क्वार्टर फाइनल मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उन्हें Sony LIV का इस्तेमाल करना होगा.

Lionel Messi India Tour Details: अर्जेंटीना फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी 12 दिसंबर को कोलकाता से शुरू करेंगे चार शहरों का दौरा, जानिए इंडिया टूर से जुड़ें सारे डिटेल्स

Naveen Singh kushwaha

मेसी 12 दिसंबर की रात को कोलकाता पहुंचेंगे. यह उनके टूर का सबसे लंबा पड़ाव होगा, जहां वे दो दिन और एक रात रुकेंगे. 13 दिसंबर की सुबह मेसी का शेड्यूल मीट-एंड-ग्रीट से शुरू होगा, जिसमें एक खास फूड और टी फेस्टिवल भी शामिल होगा.

Jadon Sancho Transfer News: AS Roma ने जैडन सांचो को खरीदने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड को दिया £20 मिलियन का आधिकारिक प्रस्ताव, इंग्लैंड फॉरवर्ड के हरी झंडी का इंतजार

Naveen Singh kushwaha

एएस रोमा जैडन सांचो के स्थायी ट्रांसफर को लेकर मैनचेस्टर यूनाइटेड से बातचीत कर रही है. सूत्रों के अनुसार, रोमा ने यूनाइटेड से संपर्क किया है और संकेत दिया है कि वे लगभग £20 मिलियन (करीब 27 मिलियन डॉलर) में लोन विद ऑब्लिगेशन टू बाय (खरीदने की अनिवार्यता वाले लोन) पर डील करने को तैयार हैं

Cristiano Ronaldo Play In India: क्रिस्टियानो रोनाल्डो आएंगे भारत? AFC चैंपियंस लीग टू में Al-Nassr की पहली बार भारतीय क्लब FC गोवा से भिड़ंत तय

Naveen Singh kushwaha

रोनाल्डो के भारत आकर खेलने की संभावना बेहद कम है. इसकी वजह उनके कॉन्ट्रैक्ट में बताया जा रहा एक क्लॉज है, जो इस टूर्नामेंट के कुछ अवे मैचों में यात्रा को सीमित करता है. बावजूद इसके, रोनाल्डो एफसी गोवा के खिलाफ रियाद में होने वाले होम मैच में जरूर उतरेंगे. दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के तहत होम और अवे फॉर्मेट में दो-दो बार आमने-सामने होंगी.

How To Watch La Liga 2025-26 Live Streaming: भारत में किस चैनल पर उपलब्ध होगा ला लीगा का सीधा प्रसारण? मोबाइल पर ऐसे देखें स्पेनिश फुटबॉल लीग के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन

Naveen Singh kushwaha

भारत में स्पेनिश टॉप-डिवीजन फुटबॉल के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार FanCode के पास हैं. इसलिए, प्रशंसक FanCode ऐप और वेबसाइट पर ला लिगा 2025-26 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकते हैं. आधिकारिक FanCode वेबसाइट के अनुसार, भारत में 20 टीमों के कुल 380 मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा.

Crystal Palace Win Community Shield 2025 Title: क्रिस्टल पैलेस ने पहली बार जीती कम्युनिटी शील्ड, लिवरपूल को पेनल्टी मैच में 3-2 से मात देकर कब्जा किया खिताब

Naveen Singh kushwaha

वेम्बली स्टेडियम में खेले गए 2025 FA कम्युनिटी शील्ड के फाइनल में क्रिस्टल पैलेस ने रोमांचक मुकाबले में प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर अपनी पहली कम्युनिटी शील्ड का खिताब जीता. यह मैच नियमित समय में 2-2 की गोलों से ड्रॉ हुआ था

Lionel Messi Injury Video: फैंस की अटकी सांसें, लियोनेल मेस्सी को फिर लगी चोट, मैच के 11वें मिनट में ही मैदान से बाहर

Shubham Rai

फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी इंटर मियामी के लीग्स कप मैच में सिर्फ 11 मिनट खेलकर चोट के कारण बाहर हो गए. उनकी टीम ने नाटकीय पेनल्टी शूटआउट में मैच जीत लिया. कोच के अनुसार, चोट गंभीर नहीं है और मेस्सी को केवल सावधानी के तौर पर बाहर किया गया था.

Categories