खेल

अफ्रीकन चैंपियंस लीग, कन्फेडरेशन कप अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

अफ्रीकन चैंपियंस लीग और कन्फेडेरेशन कप फाइनल्स को कोरोनावायरस के कारण अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

अफ्रीकन चैंपियंस लीग, कन्फेडरेशन कप अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
कोरोना वायरस (Photo Credits: Unsplash)

अफ्रीकन चैंपियंस लीग और कन्फेडेरेशन कप फाइनल्स को कोरोनावायरस के कारण अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इनका आयोजन मई में होना था. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) ने शनिवार को एक बयान में कहा, " कन्फेडेरेशन कप का फाइनल्स और चैंपियंस लीग 2019-20 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

इसके नए कार्यक्रमों की घोषणा सभी शेयरधारकों के साथ बातचीत के बाद की जाएगी."

चैंपियंस लीग का फाइनल हाल ही में बनाए गए 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले जपोमा स्टेडियम में 29 मई को जबकि कन्फेडेरेशन कप का फाइनल मोरक्को की राजधानी रबात स्थित प्रिसं मौले अब्देल्लाह स्टेडियम में 24 मई को आयोजित होनी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).