FIH Hockey World Cup 2026 Schedule Today: आज खेले जाएंगे 8 मुकाबले, जानें भारत का मैच कब, पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

पूल-डी में भारत और चीन के 4-4 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड के 3 अंक हैं. ऐसे में भारत अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहता है तो वह शीर्ष स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश करेगा. दूसरी ओर इंग्लैंड भी जीत दर्ज कर क्वालिफिकेशन की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगा.

FIH Hockey World Cup 2026 Schedule Today (20 August): एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 20 अगस्त को लीग स्टेज का आखिरी दिन खेला जाएगा. बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग के कुल 8 मुकाबले होंगे. भारतीय महिला हॉकी टीम आज इंग्लैंड से भिड़ेगी. पूल-डी में भारत फिलहाल 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इंग्लैंड 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है. आइए जानते हैं आज के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल, भारतीय समयानुसार मैच टाइम और लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग की जानकारी. IND vs WAL Hockey World Cup Result: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराकर पूल डी में हासिल किए अहम अंक

आज भारत का मुकाबला

भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला आज इंग्लैंड से होगा. यह मैच एम्सटेलवीन के वैगेनर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत दूसरे राउंड में मजबूती के साथ प्रवेश करना चाहेगा.

पुरुष वर्ग का आज का शेड्यूल (20 अगस्त)

मुकाबला समय (IST) वेन्यू
ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका दोपहर 2:30 बजे बेल्फियस हॉकी एरिना, वावरे
न्यूजीलैंड vs अर्जेंटीना शाम 4:00 बजे वैगेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
आयरलैंड vs स्पेन रात 8:30 बजे बेल्फियस हॉकी एरिना, वावरे
नीदरलैंड्स vs जापान रात 9:30 बजे वैगेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन

महिला वर्ग का आज का शेड्यूल (20 अगस्त)

मुकाबला समय (IST) वेन्यू
चीन vs दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1:00 बजे वैगेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
न्यूजीलैंड vs स्पेन शाम 5:30 बजे बेल्फियस हॉकी एरिना, वावरे
भारत vs इंग्लैंड शाम 6:30 बजे वैगेनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन
बेल्जियम vs आयरलैंड रात 12:00 बजे (21 अगस्त) बेल्फियस हॉकी एरिना, वावरे

भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला क्यों है खास?

पूल-डी में भारत और चीन के 4-4 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड के 3 अंक हैं. ऐसे में भारत अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहता है तो वह शीर्ष स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश करेगा. दूसरी ओर इंग्लैंड भी जीत दर्ज कर क्वालिफिकेशन की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगा.

भारत में FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण Star Sports Network (Star Sports Select 2 SD/HD, Star Sports Khel और DD Sports) पर देखा जा सकता है.

भारत में FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Share Now