FIFA World Cup 2023: पोलैंड पर मिसाइल अटैक के बाद फुटबॉल टीम को आसमान में F16 फाइटर प्लेन की कड़ी सुरक्षा में पहुचाया गया कतर, देखें Video

पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम जो कतर विश्व कप में भाग लेने जा रहे थे, जिनको F16 लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में मध्य-पूर्वी देश के रास्ते में ले जाया गया. जिसका विडियो Łączy nas piłka के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था.

पोलैंड फुटबॉल टीम और F16s फाइटर प्लेन (Photo Credit: Łączy nas piłka/ Twitter)

खेल जगत ने अपना ध्यान दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट कतर में होने वाले फीफा विश्व कप पर केंद्रित है, यूक्रेन-रूस सीमा पर तनाव बना हुआ है दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच पोलैंड, एक देश जो यूक्रेन और रूस दोनों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, और हाल ही में पोलैंड-यूक्रेन सीमा के पास एक मिसाइल मार गिराया गया था. जिसके बाद इन दोनों के बीच की स्तिथि भी तनावपूर्ण रहा है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. वर्तमान स्थिति के मद्देनजर, पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम जो कतर विश्व कप में भाग लेने जा रहे थे, जिनको F16 लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में मध्य-पूर्वी देश के रास्ते में ले जाया गया. जिसका विडियो Łączy nas piłka के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था. यह भी पढ़ें: जयसूर्या, अकरम को बनाया गया लंका प्रीमियर लीग के ‘ब्रांड दूत’

पोलैंड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फाइटर प्लेन तब तक नेशनल टीम की फ्लाइट के पीछे उड़े, जब तक वो पोलैंड के एयरस्पेस से बाहर नहीं निकल गए. पोलैंड की टीम 22 नवंबर को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

पोलैंड टीम की बात करें तो वो मैक्सिको, अर्जेंटीना, साउदी अरब के साथ ग्रुप सी में है. मैक्सिको के खिलाफ पोलैंड अपने अभियान का आगाज करेगा. इसके 4 दिन बाद सउदी अरब की चुनौती होगी. पोलैंड अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में 30 नवंबर को अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान पर उतरेगा.

विडियो देखें:

फोटो देखें:

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\