England Women's T20 World Cup Squad: इंग्लैंड की महिला टी20 विश्व कप टीम में युवा आलराउंडर एलिस कैप्सी की वापसी

युवा आलराउंडर एलिस कैप्सी को महिला टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होना है.

Ellis Capsy (Photo Credit : INSTAGRAM)

नई दिल्ली, 6 जनवरी : युवा आलराउंडर एलिस कैप्सी (Ellis Capsy) को महिला टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होना है. कैप्सी को दिसम्बर 2022 में वेस्ट इंडीज दौरे पर कॉलरबोन में चोट लग गयी थी. प्रमुख कोच जान लुइस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हमें उम्मीद है कि एलिस फिट हैं. उन्होंने इस स्थिति तक पहुंचने के लिए मेडिकल स्टाफ के साथ कड़ी मेहनत की है."

तेज गेंदबाजी आलराउंडर केट क्रॉस, जिन्होंने अपना आखिरी टी20 वर्ष 2019 में खेला था, उस टीम में एकमात्र अन्य अतिरिक्त खिलाड़ी हैं जिसने वेस्ट इंडीज में सभी पांच टी20 जीते थे. लुइस ने कहा, "विश्व कप टीम घोषित करना हमेशा रोमांचक होता है. इस टीम में काफी प्रतिभा है और यह देखना है कि विश्व कप में यह चुनौती का भार कैसे उठाती है." यह भी पढ़ें : IND vs SL Dream11 Team Prediction, 3rd T20I 2023: भारत और श्रीलंका के बीच T20 की ट्रॉफी के लिए कल होगी काटें की टक्कर, यहां जाने कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने 2009 में पहला महिला टी20 विश्व कप जीता था. इंग्लैंड आधिकारिक आईसीसी अभ्यास मैचों से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अभ्यास मैच खेलेगा. विश्व कप में इंग्लैंड को भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्ट इंडीज के साथ ग्रुप बी में रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब