England vs India Women's FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड का अहम मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें? जानें टीवी और ऑनलाइन डिटेल्स
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला हॉकी में अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 5 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 3 जीत मिली हैं और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. महिला हॉकी वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत को एक भी जीत नहीं मिली. तीन मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक मैच इंग्लैंड ने जीता है.
India Women's Hockey Team vs England Women's Hockey Team, FIH Hockey World Cup 2026 Live Streaming Details: एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (FIH Women's Hockey World Cup 2026) में आज भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women's Hockey Team) का सामना इंग्लैंड महिला हॉकी टीम (England Women's Hockey Team) से होगा. पूल डी का यह आखिरी लीग मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. यह मैच आज यानी 20 अगस्त को नीदरलैंड्स (Netherlands) के एम्सटेलवीन (Amstelveen) स्थित वैगेनर स्टेडियम (Wagener Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खेला जाएगा. भारत के पास इस मुकाबले में ड्रॉ या जीत के साथ दूसरे दौर में सीधे प्रवेश करने का मौका है, जबकि इंग्लैंड को अगले दौर में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. यह भी पढ़ें: FIH Hockey World Cup 2026 Schedule Today: आज खेले जाएंगे 8 मुकाबले, जानें भारत का मैच कब, पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर इतिहास रच दिया. यह महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत रही. भारत की ओर से नवनीत कौर ने अब तक तीन गोल किए हैं, जबकि दीपिका सहरावत ने दो गोल दागे हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे चीन के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा.
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला हॉकी में अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 5 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 3 जीत मिली हैं और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. महिला हॉकी वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत को एक भी जीत नहीं मिली. तीन मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक मैच इंग्लैंड ने जीता है. 2022 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ था.
भारत में भारत बनाम इंग्लैंड महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला Star Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस Star Sports Khel और Star Sports Select 2 (SD/HD) पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा DD Sports पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा.
भारत में भारत बनाम इंग्लैंड महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच इस अहम मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर फैंस इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकेंगे.
नोट: भारत और इंग्लैंड महिला हॉकी टीम के बीच एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

