DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ वेस्ट दिल्ली लायंस की रोमांचक जीत

वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के 29वें मैच को अपने नाम किया. टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को तीन रन से करीबी अंतर से हराया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 178 रन बनाए.

DPL 2025: वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) के 29वें मैच को अपने नाम किया. टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) को तीन रन से करीबी अंतर से हराया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 178 रन बनाए. लायंस महज तीन रन पर अंकित कुमार (1) का विकेट गंवा चुकी थी. सलामी बल्लेबाज कृष यादव ने मोर्चा संभाला, लेकिन टीम ने 65 के स्कोर तक चार विकेट खो दिए. यहां से कृष यादव ने ऋतिक शौकीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

कृष यादव ने 60 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 85 रन बनाए, जबकि ऋतिक 20 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा रवनीत तंवर (Ravneet Tanwar) ने 12 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी खेली विपक्षी टीम के लिए ग्रेवाल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि अरुण पुंडीर और प्रांशु विजयरन के हाथ दो-दो विकेट लगे. इसके जवाब में सेंट्रल दिल्ली किंग्स निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी. सिद्धार्थ जून महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे, जिसके बाद यश ढुल ने युगल सैनी (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की. यह भी पढ़ें : Cricketer Gauhar Sultana Retirement: भारतीय महिला क्रिकेटर गौहर सुल्ताना ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया

टीम 46 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी. यहां से यश ने कप्तान जोंटी सिद्धू (Jonty Sidhu) के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की यश ढुल 49 गेंदों में एक छक्के और 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोंटी ने 41 गेंदों में 56 रन की पारी खेली. इनके अलावा आदित्य भंडारी ने टीम के खाते में 23 रन जोड़े, लेकिन किंग्स को जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से नितीश राणा, अनिरुद्ध चौधरी, शिवांक वशिष्ठ और शुभम दुबे को एक-एक सफलता हाथ लगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान