Zimbabwe vs Pakistan 2nd T20I 2024 Live Streaming In India: दूसरे टी20 में पाकिस्तान को कांटे की टक्कर देने उतरेगी जिम्बाब्वे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को अपने तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है, जबकि जिम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान पर जीत की उम्मीद लगाए बैठा है. घरेलू मैदान पर खेल रही जिम्बाब्वे की टीम सीरीज बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम की अगुवाई अनुभवी सिकंदर रज़ा करते नजर आएंगे.
Zimbabwe National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I Match 2024 Live Streaming: ज़िम्बाब्वें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल (T20 International) मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ज़िम्बाब्वें को 57 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की नजरें सीरीज में वापसी करने पर होगी. जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीरीज में ज़िम्बाब्वें की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में हैं. Zimbabwe vs Pakistan, 2nd T20I Match 2024 Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज करेंगे पटलवार या पाकिस्तानी गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें बुलावायो की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 108 रन बनाकर सिमट गई.
दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को अपने तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है, जबकि जिम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान पर जीत की उम्मीद लगाए बैठा है. घरेलू मैदान पर खेल रही जिम्बाब्वे की टीम सीरीज बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम की अगुवाई अनुभवी सिकंदर रज़ा करते नजर आएंगे. सिकंदर रज़ा बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखा सकते हैं. बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट, टाडीवानाशे मरुमानी, डियोन मायर्स, और रयान बर्ल जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
गेंदबाजी का पूरा जिम्मा ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगरवा पर होगा, इस साल मुजरबानी ने अब तक 22 विकेट अपने नाम किए हैं. दूसरी तरफ, वनडे सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान इस सीरीज में अपने युवा खिलाड़ियों के दम पर जीत की उम्मीद करेगा. टीम की कप्तानी सलमान आगा के हाथों हैं. इसके साथ ही टीम में कई नए चेहरे हैं. बल्लेबाजी की कमान साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, और ताय्यब ताहिर जैसे खिलाड़ियों के हाथों में होगी. गेंदबाजी में अब्बास अफरीदी टीम में अहम भूमिका निभाएंगे. अब्बास अफरीदी के अलावा हैरिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, और सुफयान मुक़ीम पर भी निगाहें होंगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs PAK Head To Head Record)
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच अब तक 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, जिम्बाब्वे महज दो ही मैच जीत पाई हैं.
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जबकि टॉस का इससे आधे घंटे पहले होगा.
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 का खेल कहां देखें?
बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से दूसरा टी20 का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
जिम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, टाडीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे, रिचर्ड नगरवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, वेस्ले मधेवेरे, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसकिवा.
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, हसीबुल्लाह खान, उस्मान खान, ताय्यब ताहिर, इरफान खान, जहानदाद खान, हैरिस रऊफ, सुफयान मुक़ीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

