Zimbabwe vs New Zealand, 6th Match 2025 1st Inning Scorecard: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 191 रनों का लक्ष्य, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई हैं. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर जिम्बाब्वे जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
Zimbabwe National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 6th Match 2025 1st Inning Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ज़िम्बाब्वे टी20आई ट्राई सीरीज़ (Zimbabwe T20I Tri-Nation Series 2025) का छठा मुकाबला आज यानी 24 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहीं हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम अपना पिछला मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, Manchester Test Match 2025 Day 2 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने बनाए 321 रन, ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद; यहां देखें स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई हैं. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर जिम्बाब्वे जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद टिम सेफर्ट और रचिन रवींद्र ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 127 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 190 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी घातक बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टिम सीफर्ट ने 45 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया. टिम सीफर्ट के अलावा रचिन रवींद्र ने 63 रन बनाए.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को रिचर्ड नगारवा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. रिचर्ड नगारवा के अलावा टिनोटेंडा मापोसा ने दो विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 190/6, 20 ओवर (टिम रॉबिन्सन 10 रन, टिम सीफर्ट 75 रन रचिन रवींद्र 63 रन, मार्क चैपमैन 0 रन, बेवॉन जैकब्स 0 रन, माइकल ब्रेसवेल 26 रन, मिशेल सेंटनर 7 रन और जैकरी फॉल्क्स नाबाद 1 रन.)
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (रिचर्ड नगारवा 4 विकेट और टिनोटेंडा मापोसा 2 विकेट).
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

