Zimbabwe vs New Zealand, 2nd Test Match 2025 Live Toss And Scorecard: ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

न्यूज़ीलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं. इन 17 मैचों में न्यूज़ीलैंड ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि ज़िम्बाब्वे को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिल सकी है. वहीं, 6 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड का ज़िम्बाब्वे पर पूरी तरह दबदबा रहा है.

जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ (Test Series) 2025 का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला आज यानी 7 अगस्त से बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयनुसार दोपहर 01:30 PM से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 149 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई. ब्रायन बेनेट और बेन करन सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. इसके बाद निक वेल्च और क्रेग एरविन ने क्रमशः 27 और 39 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों अहम मौकों पर आउट हो गए. तफ़ाद्ज़वा त्सिगा को छोड़कर बाकी बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम मामूली स्कोर पर सिमट गई. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. दूसरे टेस्ट में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs New Zealand, 2nd Test Match 2025 Bulawayo Pitch Report And Weather Update: बुलावायो में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ज़िम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवांगा, ट्रेवर ग्वांडू.

न्यूज़ीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी.

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 307 रन बनाए और 158 रनों की अहम बढ़त हासिल की. विल यंग और डेवोन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की, जिसमें यंग ने 41 और कॉनवे ने 88 रन बनाए. इसके बाद डैरिल मिचेल ने भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 80 रन जोड़े. दूसरी पारी में ज़िम्बाब्वे ने एक बार फिर खराब शुरुआत की और शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए. सीन विलियम्स ने थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन उनके आउट होते ही टीम 165 रन पर सिमट गई. न्यूज़ीलैंड के मिचेल सैंटनर ने 4 विकेट लेकर ज़िम्बाब्वे की हार तय कर दी.

न्यूज़ीलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं. इन 17 मैचों में न्यूज़ीलैंड ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि ज़िम्बाब्वे को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिल सकी है. वहीं, 6 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड का ज़िम्बाब्वे पर पूरी तरह दबदबा रहा है.

नोट: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\