Zimbabwe vs Ireland, Only Test Day 2 Scorecard: ज़िम्बाब्वे की पहली पारी 267 रनों पर सिमटी, मार्क अडायर और एंडी मैकब्राइन ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें स्कोरकार्ड
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 86.1 ओवरों में महज 267 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में सात रन की बढ़त हासिल कर ली हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का भी आगाज निराशाजनक रहा और 26 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा.
Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, Only Test Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 फ़रवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें सबसे पहले एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी, इसके बाद तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. यह पहली बार होगा जब ज़िम्बाब्वे अपनी सरजमीं पर आयरलैंड की मेजबानी टेस्ट क्रिकेट में करेगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है, जो जुलाई 2023 में बेलफास्ट में हुआ था. उस मुकाबले में आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे को चार विकेट से हराया था. इस एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहे हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) के कंधों पर हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे की टीम ने 21 ओवरों में एक विकेट खोकर 72 रन बनाकर लिए थे. ZIM vs IRE Only Test 2025 Day 2 Live Streaming: ज़िम्बाब्वे बनाम आयरलैंड एकमात्र टेस्ट दूसरे दिन खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
जिम्बाब्वे की पहली पारी
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 86.1 ओवरों में महज 267 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में सात रन की बढ़त हासिल कर ली हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का भी आगाज निराशाजनक रहा और 26 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में जिम्बाब्वे की टीम अभी भी 188 रन पीछे हैं. जिम्बाब्वे की तरफ से निक वेल्च ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली.
निक वेल्च के अलावा ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 47 रन बनाए. इन दोनों के अलावा बेन कुरेन 12 रन, ताकुदज़्वानाशे काइतानो 26 रन, ब्रायन बेनेट 7 रन, जॉनाथन कैंपबेल 4 रन, वेस्ली मधेवेरे 26 रन, न्याशा मायावो 18 रन, न्यूमैन न्यामुरी 0 रन, रिचर्ड नगारवा 15 रन, ट्रेवर ग्वंडू नाबाद 18 रन बनाए.
वहीं, आयरलैंड की टीम को स्टार गेंदबाज बैरी मैक्कार्थी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. बैरी मैक्कार्थी के अलावा एंडी मैकब्राइन 3 विकेट और मार्क अडायर 2 विकेट लिए. वहीं, मैथ्यू हम्फ्रीस को एक विकेट मिला.
आयरलैंड की पहली पारी:
इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई.
पहली पारी में आयरलैंड की पूरी टीम 56.4 ओवरों में महज 260 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से एंडी मैकब्राइन मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एंडी मैकब्राइन ने 132 गेंदों पर 12 चौके लगाए. एंडी मैकब्राइन के अलावा मार्क अडायर ने 78 रन बनाए.
इन दोनों के अलावा पीटर मूर 4 रन, एंड्रयू बालबर्नी 9 रन, कर्टिस कैंपर 6 रन, हैरी टेक्टर 0 रन, पॉल स्टर्लिंग 10 रन, लोर्कन टकर 33 रन, बैरी मैक्कार्थी 0 रन, मैथ्यू हम्फ्रेस 8 रन, क्रेग यंग 5 रन ही बना सकें. दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुज़ारबानी के अलावा रिचर्ड नगारवा ने दो विकेट चटकाए. वहीं, ट्रेवर ग्वांडू को एक विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

