Zimbabwe vs Ireland, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को दिया 300 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

ब्रायन बेनेट (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच इससे पहले बुलावायो में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया था. जिसे आयरलैंड ने यह मैच 63 रन से जीतकर अपने दौरे की शुरुआत की. हालांकि अब सभी की निगाहें वनडे सीरीज पर है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद होगी. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में हैं. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. ZIM vs IRE 1st ODI 2025 Live Toss & Scorecard: आयरलैंड ने जीता टॉस, ज़िम्बाब्वे को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और मैच का लाइव स्कोरकार्ड

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इससे पहले पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 299 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 169 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 163 गेंदों पर 20 चौके और तीन छक्के लगाए. ब्रायन बेनेट के अलावा कप्तान क्रेग एर्विन ने 66 रन बनाए.

दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मार्क अडायर के अलावा एंडी मैकब्राइन और जोशुआ लिटिल ने एक-एक विकेट लिए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 300 रन बनाने हैं.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 299/5, 50 ओवर (ब्रायन बेनेट 169 रन, बेन कुरेन 28 रन, क्रेग एर्विन 66 रन, वेस्ली मधेवेरे 8 रन, सिकंदर रज़ा 8 रन, जॉनाथन कैंपबेल नाबाद 6 रन और तदिवानाशे मारुमनी नाबाद 2 रन.)

आयरलैंड की गेंदबाजी: (मार्क अडायर 3 विकेट, एंडी मैकब्राइन 1 विकेट और जोशुआ लिटिल 1 विकेट).

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Score Update: बेलफास्ट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है पांचवें वनडे मैच का रोमांच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेलफास्ट में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पांचवें वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड