Zimbabwe vs Bangladesh T20I Series 2026 Schedule: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच 15 जुलाई से होगी टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team T20I Series 2026 Schedule: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 15 जुलाई से होगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 15 जुलाई, दूसरा मुकाबला 17 जुलाई और तीसरा व आखिरी टी20 19 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club), बुलावायो में होंगे. सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे शुरू होंगे. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. IND vs ENG ODI Series 2026: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच इस दिन से होगी वनडे सीरीज की जंग, जानें शेड्यूल, स्क्वाड और हेड टू हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश की यह सीरीज जिम्बाब्वे दौरे का आखिरी चरण होगी. इससे पहले खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने पारी और 85 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी जिम्बाब्वे ने 2-1 से अपने नाम की थी. ऐसे में मेजबान टीम जीत की लय को टी20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.
जिम्बाब्वे और बांग्लादेश टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल (BAN vs ZIM T20I Series 2026 Schedule)
15 जुलाई 2026: पहला टी20, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो – शाम 4:00 बजे (IST)
17 जुलाई 2026: दूसरा टी20, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो – शाम 4:00 बजे (IST)
19 जुलाई 2026: तीसरा टी20, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो – शाम 4:00 बजे (IST)
दोनों टीमों की कप्तानी और स्क्वाड
जिम्बाब्वे की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा करेंगे. टीम में बेन करन, ब्रायन बेनेट, रिचर्ड नगरावा और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं बांग्लादेश की कमान तौहीद हृदोय के हाथों में होगी. टीम में तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज और शोरिफुल इस्लाम जैसे प्रमुख खिलाड़ी मौजूद हैं. हालांकि, स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.
सीरीज का महत्व
यह टी20 सीरीज बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे का अंतिम चरण है. टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद जिम्बाब्वे आत्मविश्वास से भरा हुआ है. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम टी20 सीरीज जीतकर दौरे का अंत सकारात्मक अंदाज में करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
जिम्बाब्वे और बांग्लादेश टी20 सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग (BAN vs ZIM T20I Series Live Streaming)
भारत में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर सभी मुकाबलों का लाइव आनंद ले सकेंगे.