Zimbabwe vs Bangladesh 3rd ODI Match Scorecard: हरारे में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा, तंज़ीद हसन तमीम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd ODI Match Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने को जिम्बाब्वे को सातविकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने 2-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) के कंधों पर था. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: India vs England, 5th T20I Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद इनोसेंट कैया और वेस्ली मधेवेरे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 78 रन तक पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 48.1 ओवर में महज 199 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 75 रन की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वेस्ली मधेवेरे ने 74 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाए. वेस्ली मधेवेरे के अलावा ब्रैड इवांस ने 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ बांग्लादेश को शोरिफुल इस्लाम ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शोरिफुल इस्लाम के अलावा तास्किन अहमद और तनवीर इस्लाम ने दो-दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 200 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बोर्ड पर जड़ दिए. बांग्लादेश की टीम ने महज 36 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज तंज़ीद हसन तमीम ने सबसे ज्यादा 94 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान तंज़ीद हसन तमीम ने 101 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. तंज़ीद हसन तमीम के अलावा सौम्य सरकार ने 69 रन बनाए.

वहीं, जिम्बाब्वे की टीम को तनाका चिवंगा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से अर्नेस्ट मासुकु ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. अर्नेस्ट मासुकु के तनाका चिवंगा ने एक विकेट चटकाया. इस वनडे सीरीज के बाद जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 15 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 199/10, 48.1 ओवर (बेन करन 2 रन, ब्रायन बेनेट 6 रन, इनोसेंट कैया 25 रन, क्रेग एर्विन 5 रन, सिकंदर रज़ा 11 रन, वेस्ली मधेवेरे 75 रन, क्लाइव मैडेंडे 1 रन, ब्रैड इवांस 50 रन, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा 7 रन, अर्नेस्ट मासुकु 2 रन और तनाका चिवांगा नाबाद 2 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (शोरिफुल इस्लाम 3विकेट, तास्किन अहमद 2 विकेट, मोहम्मद सैफुद्दीन 1 विकेट और तनवीर इस्लाम 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: , 36 ओवर (तंज़ीद हसन तमीम 94 रन, सौम्य सरकार 69 रन, नजमुल हुसैन शान्तो नाबाद 18 रन, तौहीद हृदय 0 रन और नुरुल हसन नाबाद 0 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (तनाका चिवंगा 1 विकेट और अर्नेस्ट मासुकु 2 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.