Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd ODI Match Scorecard: दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने बांग्लादेश को 13 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने इतिहास रचते हुए सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. फ़िलहाल जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कप्तानी रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, 4th T20I Match County Ground Stadium Pitch Report: काउंटी ग्राउंड में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज 66 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेन करन और स्टार आलराउंडर सिकंदर रज़ा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 134 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 247 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन करन ने सबसे ज्यादा नाबाद 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान बेन करन ने 135 गेंदों पर नौ चौके लगाए. बेन करन के अलावा ब्रैड इवांस ने नाबाद 58 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तास्किन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तास्किन अहमद और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. तास्किन अहमद और कप्तान मेहदी हसन मिराज के अलावा नाहिद राणा और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवरों में 248 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की पूरी टीम 48.1 ओवर में महज 234 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान तौहीद हृदोय ने 90 गेंदों पर पांच चौके लगाए. तौहीद हृदोय के अलावा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने 57 रन बनाए.

वहीं, जिम्बाब्वे की टीम को ब्लेसिंग मुज़राबानी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड न्गारावा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. रिचर्ड न्गारावा के अलावा ब्रैड इवांस और ब्लेसिंग मुज़राबानी ने दो-दो विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार यानी 11 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 247/6, 50 ओवर (ब्रायन बेनेट 0 रन, बेन करन नाबाद 111 रन, इनोसेंट कैया 4 रन, क्रेग एर्विन 9 रन, वेसली मधेवेरे 15 रन, सिकंदर रज़ा 33 रन, क्लाइव मदांडे 4 रन और ब्रैड इवांस नाबाद 58 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तास्किन अहमद 2 विकेट, नाहिद राणा 1 विकेट, मेहदी हसन मिराज 2 विकेट और रिशाद हुसैन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 234/10, 48.1 ओवर (तंजीद हसन तमीम 57 रन, सौम्या सरकार 5 रन, नजमुल हुसैन शान्तो 9 रन, तौहीद हृदोय 60 रन, नुरुल हसन 38 रन, मोसादेक हुसैन 7 रन, मेहदी हसन मिराज 27 रन, रिशद हुसैन 8 रन, तस्कीन अहमद 0 रन, शोरफुल इस्लाम 6 रन और नाहिद राणा नाबाद 0 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (रिचर्ड न्गारावा 3 विकेट, ब्लेसिंग मुज़राबानी 2 विकेट, ब्रैड इवांस 2 विकेट, ब्रायन बेनेट 1 विकेट, सिकंदर रज़ा 1 विकेट और वेस्ली मधेवेरे 1 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.