Zimbabwe vs Afghanistan 2nd Test 2025 Day 5 Live Streaming: पांचवें दिन जिम्बाब्वे को जीत के लिए 73 रनों की जरुरत, अफगानिस्तान को 2 विकेट की दरकार, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल आज यांनी 6 जनवरी को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 66 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए.

Craig Ervine, Sikandar Raza (Photo: @ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 2nd Test 2025 Day 5 Live Streaming: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल आज यांनी 6 जनवरी को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 66 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए. मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 73 रनों की जरुरत है. जिम्बाब्वे की ओर से फिलहाल कप्तान क्रेग एर्विन 53 रन और रिचर्ड नगारावा 3 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा सिकंदर रजा 38 रन, बेन कर्रन 38 रन और ताकुदज़्वानाशे काइटानो 21 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं अफगानिस्तान की ओर से दूसरी पारी की गेंदबाजी में रशीद खान ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. जबकि जिया-उर-रहमान को 2 विकेट मिला.

यह भी पढें: South Africa vs Pakistan 2nd Test 2025 Day 4 Live Streaming: चौथे दिन पाकिस्तान की नजरें बड़ा स्कोर बनाने पर होगी, साउथ अफ्रीका की कोशिश जल्दी ऑल आउट करना चाहेगी, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बता दें की चौथे दिन चौथे दिन अफगानिस्तान की दूसरी पारी 113.5 ओवर में 363 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही मेहमान टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 278 रनों का टारगेट दिया. अफगानिस्तान की ओर से दूसरी पारी में रहमत शाह और इस्मत आलम ने शतकीय पारी खेली. रहमत शाह ने 275 गेंदों में 139 रन बनाए और इस्मत आलम ने 181 गेंदों में 101 रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से दूसरी पारी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. मुजरबानी के अलावा रिचर्ड न्गारावा ने 3 विकेट झटके. जबकि सिकंदर रजा को 1 विकेट मिला.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल कब खेला जाएगा?

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल आज 6 जनवरी सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल कहां देखें?

भारत में टीवी चैनल पर जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि टेस्ट सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

अफगानिस्तान: रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), इस्मत आलम, शाहिदुल्लाह कमाल, राशिद खान, जिया-उर-रहमान, यामीन अहमदजई, फरीद अहमद मलिक

 

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\