Zimbabwe vs Afghanistan 2nd Test 2025 Day 5 Preview: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पांचवें दिन का खेल, यहां जानें, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल आज यांनी 6 जनवरी को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 66 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए.

ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 2nd Test 2025 Day 5 Preview: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल आज यांनी 6 जनवरी को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 66 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए. मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 73 रनों की जरुरत है. जिम्बाब्वे की ओर से फिलहाल कप्तान क्रेग एर्विन 53 रन और रिचर्ड नगारावा 3 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा सिकंदर रजा 38 रन, बेन कर्रन 38 रन और ताकुदज़्वानाशे काइटानो 21 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं अफगानिस्तान की ओर से दूसरी पारी की गेंदबाजी में रशीद खान ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. जबकि जिया-उर-रहमान को 2 विकेट मिला.

यह भी पढें: South Africa vs Pakistan 2nd Test 2025 Day 4 Preview: आज साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चौथा दिन, यहां जानें, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

बता दें की चौथे दिन चौथे दिन अफगानिस्तान की दूसरी पारी 113.5 ओवर में 363 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही मेहमान टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 278 रनों का टारगेट दिया. अफगानिस्तान की ओर से दूसरी पारी में रहमत शाह और इस्मत आलम ने शतकीय पारी खेली. रहमत शाह ने 275 गेंदों में 139 रन बनाए और इस्मत आलम ने 181 गेंदों में 101 रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से दूसरी पारी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. मुजरबानी के अलावा रिचर्ड न्गारावा ने 3 विकेट झटके. जबकि सिकंदर रजा को 1 विकेट मिला.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टीम टेस्ट में 3 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें जिम्बाब्वे ने एक टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है. जबकि अफगानिस्तान को भी एक मैच में जीत मिली है. इसके अलावा एक मैच इसे इतना पता चलता है दोनों टीमों के बीच टेस्ट में काटें की टक्कर होती है. जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो की पिच पर अच्छे स्ट्रोक खेलने की अनुमति होगी. सतह से तेज गेंदबाजों नई गेंद से सहायता मिल सकती हैं. हालांकि खेल-खेल जैसे जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर का रोले काफी अहम होगा. पांचवें दिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनर्स को परेशान कर सकतें हैं. लेकिन सतह से बल्लेबाजों को भी मदद मिल सकती है. वैसे यह टेस्ट मैच पांचवें दिन में है तो ज्यादा संभावना ड्रा होने की लग रही है.

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): क्रेग एर्विन, अरिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, राशिद खान, जिया-उर-रहमान, यामीन अहमदजई, फरीद अहमद मलिक ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन और राशिद खान के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वैसे जिम्बाब्वे के पास आखिरी दो विकेट है.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल कब खेला जाएगा?

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल आज 6 जनवरी सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल कहां देखें?

भारत में टीवी चैनल पर जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि टेस्ट सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

अफगानिस्तान: रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), इस्मत आलम, शाहिदुल्लाह कमाल, राशिद खान, जिया-उर-रहमान, यामीन अहमदजई, फरीद अहमद मलिक

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\