Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I 2024 Key Players To Watch Out: आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अफगानिस्तान की ताकत उनके स्पिन आक्रमण में है. राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे अनुभवी स्पिनर ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में नवीन उल हक और फजलहक फारूकी जैसे युवा गेंदबाजों की जोड़ी भी शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है.

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st T20 Match 2024 Key Players To Watch: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से खेल जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में हैं. जबकि, अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं. Zimbabwe vs Afghanistan T20I Stats: टी20 में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

ज़िम्बाब्वे हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में हार का सामना कर चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में ज़िम्बाब्वे की बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. हालांकि, अंतिम मैच में ज़िम्बाब्वे ने 133 रनों का पीछा करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे के मुख्य बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तदीवानाशे मुरुमानी थे, जिनकी पारी ने टीम को उम्मीद दी. ज़िम्बाब्वे की टीम में अनुभव की कमी महसूस हो रही है, लेकिन कप्तान सिकंदर रजा, रयान बर्ल और क्लाइव मदांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी उनके लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुझाराबानी और वेलिंगटन मसाकदजा प्रमुख भूमिका निभाएंगेज़िम्बाब्वे इसके अलावा, अलराउंडर सिकंदर रजा और रयान बर्ल भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं खेला है. हालांकि, उन्होंने हाल ही में दो वनडे सीरीज़ जीतकर शानदार फॉर्म में वापसी की है.

अफगानिस्तान की ताकत उनके स्पिन आक्रमण में है. राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे अनुभवी स्पिनर ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में नवीन उल हक और फजलहक फारूकी जैसे युवा गेंदबाजों की जोड़ी भी शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है. बल्लेबाजी में अफगानिस्तान की उम्मीदें करीम जनत, गुलबदीन नैब और रहमानुल्लाह गुरबाज से होंगी. गुरबाज ने हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनका अच्छा फॉर्म अफगानिस्तान के लिए अहम साबित हो सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs AFG Head To Head)

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टीम टी20 में 15 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अफगानिस्तान ने 15 में से 14 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 1 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है अफगानिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

सिकंदर रजा: सिकंदर रजा ने पिछले 10 मैचों में 64.14 की औसत और 86.01 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए हैं. सिकंदर रजा का धैर्य और रन बनाने की क्षमता टीम के लिए एक मजबूत आधार रही है.

रयान बर्ल: विस्फोटक बल्लेबाज रयान बर्ल ने पिछले 7 मैचों में 87 की औसत और 111.06 की शानदार स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. रयान बर्ल की आक्रामक बल्लेबाजी टीम की रन गति को तेज़ रखने में सहायक रही है.

ब्लेसिंग मुझाराबानी: स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुझाराबानी ने 8 मैचों में 6.63 की इकॉनमी और 23.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट चटकाए हैं. ब्लेसिंग मुझाराबानी की तेज़ और सटीक गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है.

रहमानुल्लाह गुरबाज: बांग्लादेश केदिग्गज बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 9 मैचों में 48 की औसत और 92.56 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज की निरंतरता और आक्रामकता बांग्लादेश के मध्यक्रम को मजबूती देती है.

अजमतुल्लाह उमरजई: अजमतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अजमतुल्लाह उमरजई ने पिछले 10 मैचों में 32.71 की औसत और 69.81 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 229 रन बनाए हैं.

राशिद खान: राशिद खान ने पिछले छह मुकाबलों में 5.35 की इकॉनमी और 23.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट हासिल किए हैं. राशिद खान का सटीक और आक्रामक गेंदबाजी अफगानिस्तान के लिए सफलता का एक बड़ा कारण रहा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

जिम्बाब्वे: तदीवानाशे मुरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकीवा, वेलिंगटन मसाकदजा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुझाराबानी, टिनोटेन्दे मापोसा.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हश्मतुल्लाह जजाई, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\