ZIM vs SA, Tri-Nation Series 1st T20I 2025 Live Scorecard: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को दिया 142 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मेज़बान जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शुरुआत की. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 54 रन (38 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) की कप्तानी पारी खेली

South Africa(Photo Credits: X/ @ProteasMenCSA)

Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: जिम्बाब्वे में शुरू हो रही रोमांचक त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला (Zimbabwe T20I Tri-Nation Series 2025) का पहला मुकाबला मेज़बान जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 14 जुलाई (सोमवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. मेज़बान जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शुरुआत की. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 54 रन (38 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) की कप्तानी पारी खेली, जबकि रयान बर्ल ने भी 29 रन (20 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ओपनर वेस्ली मधेवेरे केवल 1 रन बनाकर हिट विकेट हो गए, जबकि ब्रायन बेनेट ने 30 रन (28 गेंद) बनाए. क्लाइव मडांडे (8 रन) और टशिंगा मुसेकीवा (9 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सके. टॉनी मुन्योंगा खाता भी नहीं खोल सके और टीम 141 रनों तक ही पहुंच सकी. अंत में वेलिंगटन मसाकद्ज़ा 1 रन पर नाबाद रहे. इस पारी में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने संघर्षपूर्ण अंदाज़ में रन बनाए लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

साउथ अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 ओवर में केवल 10 रन देकर 3 विकेट झटके. लुंगी एन्गिडी ने 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि नंद्रे बर्गर और नकाबा पीटर को भी एक-एक सफलता मिली. कॉर्बिन बॉश ने 4 ओवर में 36 रन लुटाए जबकि एंडिले सिमेलेन सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 2 ओवर में 29 रन दिए. जिम्बाब्वे की टीम ने अंतिम ओवरों में तेज़ी से रन बटोरने की कोशिश की लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालते हुए उन्हें 141 रनों तक सीमित कर दिया.

Share Now

Tags

Harare Sports Club live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming SA vs ZIM SA बनाम ZIM South Africa south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team South Africa vs Zimbabwe zim vs sa ZIM vs SA Live ZIM vs SA Live Streaming ZIM vs SA Live Telecast ZIM बनाम SA ZIM बनाम SA लाइव ZIM बनाम SA लाइव टेलीकास्ट ZIM बनाम SA लाइव स्ट्रीमिंग Zimbabwe Zimbabwe National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard Zimbabwe T20I Tri Series Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Live Streaming Online Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Live Telecast Zimbabwe Tri-Series Zimbabwe Tri-Series 2025 Zimbabwe vs South Africa zimbabwe vs south africa live Zimbabwe vs South Africa Live Streaming Zimbabwe vs South Africa Live Telecast ज़िम्बाब्वे जिम्बाब्वे T20I त्रिकोणीय श्रृंखला जिम्बाब्वे टी20आई ट्राई सीरीज जिम्बाब्वे ट्राई-सीरीज जिम्बाब्वे ट्राई-सीरीज 2025 ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट दिन 1 ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड हरारे स्पोर्ट्स क्लब

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\