Zimbabwe vs Bangladesh 2nd T20I Dream11 Prediction: बुलावायो में आज जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रयान बर्ल और क्लाइव मदांडे अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी.

ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd T20I Match Dream11 Prediction: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से खेला जा रहा हैं. सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम पहले मुकाबले में 32 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. पहले मुकाबले में रिचर्ड नगरावा (Richard Ngarava) और ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI 2026: रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को छोड़ा पीछे, वनडे क्रिकेट में रचा बड़ा इतिहास

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. पहले मैच में शानदार जीत के बाद जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है, जबकि बांग्लादेश सीरीज बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहेगा.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड (ZIM vs BAN T20I Head To Head)

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे ने 9 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि मौजूदा सीरीज में जिम्बाब्वे 1-0 से आगे है और घरेलू परिस्थितियों का भी उसे फायदा मिलेगा.

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रयान बर्ल और क्लाइव मदांडे अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान अहम भूमिका निभा सकते हैं.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश पिच रिपोर्ट (ZIM vs BAN Pitch Report)

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से अच्छी उछाल और गति मिलने की संभावना है. इसके बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा आसान हो सकता है, जबकि दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश ड्रीम11 टीम सुझाव (ZIM vs BAN Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: जाकेर अली, क्लाइव मदांडे

बल्लेबाज: ब्रायन बेनेट, तंजीद हसन, यासिर अली

ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, मेहदी हसन मिराज, रयान बर्ल

गेंदबाज: ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरावा, तस्कीन अहमद

कप्तान (Captain): सिकंदर रजा

उपकप्तान (Vice Captain): ब्लेसिंग मुजरबानी.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (ZIM vs BAN Top Fantasy Picks)

सिकंदर रजा बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. ब्लेसिंग मुजरबानी शानदार फॉर्म में हैं और पहले मुकाबले में चार विकेट लेकर उन्होंने अपनी लय साबित की थी. रिचर्ड नगरावा नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं. ब्रायन बेनेट ने पहले मैच में 44 रन बनाकर शानदार फॉर्म दिखाई थी. वहीं बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज, यासिर अली और तस्कीन अहमद फैंटेसी टीम के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs BAN 2nd T20I Match Playing Prediction)

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), जोनाथन कैंपबेल, ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंगवे, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

बांग्लादेश: तंजीद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद हृदोय (कप्तान), जाकेर अली (विकेटकीपर), यासिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तंजीम हसन साकिब.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs Bangladesh T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करेगी जिम्बाब्वे या बांग्लादेश करेगा वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी