ZIM vs SL 3rd T20I 2025 Scorecard: निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंद कर 2-1 से सीरीज पर जमाई कब्ज़ा, कामिल मिशारा ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को महज़ 17.4 ओवर में हासिल कर लिया हैं. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली हैं

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 07 सितंबर (रविवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. जिसमें श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को महज़ 17.4 ओवर में हासिल कर लिया हैं. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली हैं. निर्णायक टी20 में ज़िम्बाब्वे ने श्रीलंका को दिया 191 ररनों का विशाल लक्ष्य, तदिवानाशे मारुमानी ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ज़िम्बाब्वे की पारी की शुरुआत अच्छी रही. तादीवनाशे मरुमानी ने 44 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली, जबकि सिकंदर रज़ा ने 18 गेंदों पर 28 रन जोड़े. इसके अलावा रयान बर्ल ने 26 रन की तेज़तर्रार पारी खेली. हालांकि श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में वापसी करते हुए ज़िम्बाब्वे को बड़े स्कोर तक जाने से रोक दिया. दुष्मन हेमंथा ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 विकेट लिए.

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया. ओपनर पथुम निसांका ने 20 गेंदों पर 33 रन बनाए और पारी की नींव रखी. इसके बाद कमिल मिशारा ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 43 गेंदों पर नाबाद 73 रन जड़े, जिसमें चौकों और छक्कों की झड़ी देखने को मिली. उनके साथ कुसल परेरा ने भी तेज़तर्रार 26 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिलाई. ज़िम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस और सिकंदर रज़ा को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे श्रीलंका के बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड