ZIM vs BAN: 150 रन की शानदार पारी खेलने के बाद इस दिग्गज ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरे महमुदुल्लाह ने पहली पारी में शानदार 150 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत टीम ने पहली पारी में 468 का स्कोर खड़ा किया. जिम्बाब्वे की टीम को पहली पारी में 276 रन पर समेटकर टीम को 237 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. इस दौरान 17 चौके और 1 छक्का लगाया.

महमदुल्लाह (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: बांग्लादेश (Bangladesh) के दिग्गज ऑलराउंडर महमदुल्लाह (Mahmudullah) ने अचानक टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है. महमदुल्लाह के इस फैसले से सब हैरान हैं. महमदुल्लाह ने जिम्बाब्वे (zimbabwe) के खिलाफ हरारे टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन अब अचानक उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. अपने इस फैसले के बारे में उन्होंने अपने टीम मेट को बता दिया है. Zim vs Ban: तस्कीन अहमद और ब्लेसिंग मुजराबानी बीच मैदान में उलझे, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो

एक खबर के मुताबिक महमदुल्लाह ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को बता दिया है कि अब वो आगे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं. उनके इस फैसले से टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ी सभी हैरान हैं. टीम मैनेजमेंट उनसे बात करेगा कि उन्होंने ये फैसला अचानक क्यों लिया. बीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि महमदुल्लाह ने हमें बता दिया है कि इस मैच के बाद वो आगे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक अफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा है ऐसे में हम ये जानना चाहेंगे कि कहीं उन्होंने इमोशनली तो ये फैसला नहीं लिया है.

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरे महमुदुल्लाह ने पहली पारी में शानदार 150 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत टीम ने पहली पारी में 468 का स्कोर खड़ा किया. जिम्बाब्वे की टीम को पहली पारी में 276 रन पर समेटकर टीम को 237 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. इस दौरान 17 चौके और 1 छक्का लगाया.

लिटन दास के साथ महमुदुल्लाह ने 7वें विकेट के लिए 138 रन जोड़े और 9वें विकेट की साझेदारी में तस्कीन अहमद के साथ मिलकर कुल 191 अहम साझेदारी निभाई. ये महमुदुल्लाह की 5वीं टेस्ट सेंचुरी है. इस टेस्ट के जरिए महमुदउल्लाह ने 18 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी. उन्होंने इससे पहले आखिरी टेस्ट पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेला था. महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए 197 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल