हार्दिक पांड्या की सगाई पर युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव से कहा, अब तेरी बारी
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पांड्या की सगाई के बहाने से कुलदीप यादव की टांग खिंचाई की है. कुलदीप ने हार्दिक को सगाई की बधाई दी थी जिस पर चहल ने कुलदीप को लपेट लिया.
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पांड्या की सगाई के बहाने से कुलदीप यादव की टांग खिंचाई की है. कुलदीप ने हार्दिक को सगाई की बधाई दी थी जिस पर चहल ने कुलदीप को लपेट लिया. हार्दिक ने बुधवार को सर्बिया की अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई की. इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी.
कुलदीप ने हार्दिक को बधाई देते हुए लिखा, "लख लख बधाइयां" इस पर चहल ने कुलदीप को मजाकिया लहजे में लपेट लिया और लिखा, "अब तेरी बारी."
इस पर प्रशंसकों ने भी दोनों की खूब टांग खिंचाई की
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

