Yuzvendra & Dhanashree's Haldi Photos: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की हल्दी की तस्वीरें हुई वायरल, क्रिकेटर ने कहा- सब कुछ पिला
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा से शादी की है, और इस नवविवाहिता जोड़ें ने अपनी शादी की अब कुछ बेहतरीन पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया हैं. धनश्री और युजवेंद्र ने अपने हल्दी सेरेमनी पर पीले रंग का कपड़ा पहना है. आइए नजर डालते हैं युजी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर.
Yuzvendra Chahal & Dhanashree Verma's Haldi Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से शादी की है, और इस नवविवाहिता जोड़ें ने अपनी शादी की अब कुछ बेहतरीन पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया हैं. अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्पिनर ने अपने हल्दी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा रहा है. दोनों की जोड़ी बहुत शानदार लग रही है. इस समय इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैन्स इन तस्वीर पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. इन दोनों ने अपनी इन क्यूट तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है.
उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, "सब कुछ पीला ही पीला, हमारी हल्दी." और फिर पीले हार्ट इमोजी के साथ-साथ उन्होंने #DhanaSaidYuz हैशटैग का भी इस्तेमाल किया, इसका नाम इन दोनों जोड़ी के नाम पर रखा गया है. इन तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि दोनों के अपने हल्दी पर पीले रंग का कपड़ा पहना है और इस खास मौके पर सभी हस रहे हैं और खुशियां माना रहे हैं. युजवेंद्र और धनश्री के फोटो शेयर करते ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सभी फोटो में दोनों जोड़ी खुलकर हसते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरें ज्यादातर कैंडिड हैं, जिसे नाचते हुए, हसते हुए और कई खास पलों के साथ क्लिक किया गया है. धनश्री और युजवेंद्र ने अपने हल्दी सेरेमनी पर पीले रंग का कपड़ा पहना है. आइए नजर डालते हैं युजी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर.
देखें तस्वीरें-
View this post on Instagram
धनश्री ने अपने हल्दी लुक पूरा करने के लिए फूलों का गहना भी पहना हैं. नवविवाहिता जोड़ें ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन सोशल मीडिया पर साझा किए गए तस्वीर ज्यातर कैंडिड हैं. कुछ घंटों पहले ही धनश्री ने अपनी सगाई की तस्वीरों को साझा किया और दोनों बहुत ही खुबसूरत नजर आ रहे हैं,
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal ने मंगेतर Dhanashree संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
बता दें कि हल्दी से पहले इन दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया. युजवेंद्र ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, 'हमने 'Once upon a time' से शुरुआत की थी, और पाया कि 'हम काफी खुश हैं' क्योंकि धनश्री ने युजवेंद्र को हमेशा और उससे भी आगे के लिए 'हां' कह दिया है.' तस्वीर में धनश्री ने मरून कलर के लहंगे में नजर आईं तो वहीं युजवेंद्र शेरवानी में नजर आए, उन्होंने मरून कलर की पगड़ी पहनी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

