Yuzvendra Chahal ने मंगेतर Dhanashree संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
युजवेंद्र चहल 22 दिसंबर (मंगलवार) को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) 22 दिसंबर (मंगलवार) को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने इससे पहले अगस्त में सगाई की थी. आईपीएल 2020 के लिए दुबई जाने से पहले ही चहल ने धनश्री के साथ सगाई की थी. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. फैन्स तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर किया जिसमें वह धनश्री के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं.
युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमने 'Once upon a time' से शुरुआत की थी, और पाया कि 'हम काफी खुश हैं' क्योंकि धनश्री ने युजवेंद्र को हमेशा और उससे भी आगे के लिए 'हां' कह दिया है.' तस्वीर में धनश्री ने मरून कलर के लहंगे में नजर आईं तो वहीं युजवेंद्र शेरवानी में नजर आए, उन्होंने मरून कलर की पगड़ी पहनी थी.
देखें तस्वीर:
View this post on Instagram
बता दें कि युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं. धनश्री वर्मा इस साल के आईपीएल में युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई थीं. वह आरसीबी के मैच देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंची थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

