Yuzvendra Chahal And Dhanashree Divorce:तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का वायरल हुआ पोस्ट, क्रिकेटर ने भगवान का व्यक्त किया आभार
Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma (Photo Credits: Instagram)

Yuzvendra Chahal Post: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अटकलें सुर्खियों में हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा चुका है कि चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस दावों के बीच युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की. इस पोस्ट में युजवेंद्र चहल ने भगवान का धन्यवाद किया. हालांकि, युजवेंद्र चहल ने सीधे तौर पर किसी भी मुद्दे पर कुछ नहीं कहा, लेकिन युजवेंद्र चहल की इस पोस्ट से उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर आ रही तमाम खबरों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

युजवेंद्र चहल का वायरल हुआ पोस्ट: