युवराज सिंह ने कहा- हर कप्तान के पसंदीदा खिलाड़ी होते हैं, धोनी ने रैना का साथ दिया

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि सुरेश रैना ऐसे खिलाड़ी थे जिनका भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने काफी समर्थन किया. रैना और युवराज दोनों 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

युवराज सिंह (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि सुरेश रैना ऐसे खिलाड़ी थे जिनका भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने काफी समर्थन किया. रैना और युवराज दोनों 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. युवराज ने विश्व कप-2011 के फाइनल से पहले रैना और यूसुफ पठान के बीचे में किसी एक को चुनने की असमंजस को लेकर बात की.

युवराज ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा, "रैना को उस समय ज्यादा समर्थन मिलता था क्योंकि धोनी उनके साथ थे. हर कप्तान के अपने पसंदीदा खिलाड़ी होते हैं और मुझे लगता है कि माही ने रैना का उस समय साथ दिया था."

यह भी पढ़ें- मनीष पांडे की शादी में युवराज सिंह ने जमाया रंग, ढोल की ताल पर जमकर किया भांगड़ा, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, "यूसुफ उस समय शानदार खेल रहे थे. मैं भी अच्छा कर रहा था और विकेट भी ले रहा था, रैना हालांकि अच्छी फॉर्म में नहीं थे. टीम के पास उस समय बाएं हाथ का स्पिनर नहीं था और मैं उस समय विकेट भी ले रहा था, इसलिए उनके पास विकल्प नहीं था."

जब तक धोनी कप्तान रहे रैना टीम के नियमित सदस्य रहे. रैना ने अपना आखिरी वनडे 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उटलफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदा; यहां देखें AUS बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

\