युवी ने ट्विटर पर की बिजली नहीं होने की शिकायत, हरभजन ने ऐसे उड़ाया मजाक

युवराज सिंह और हरभजन सिंह Photo: Getty

मुंबई: क्रिकेट की दुनिया में हरभजन सिंह और युवराज सिंह के दोस्ती के किस्से मशहूर है. दोनों ही  स्टार खिलाडियों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों ही खिलाडी जूनियर क्रिकेट के दौर से ही एक साथ खेलते है. इस बात में कोई शक नहीं की दोनों ने ही क्रिकेट के मैदान में देश का नाम रोशन किया है मगर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर भी चौके-छक्के मार रहे है. दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक-दुसरे का मजाक उड़ाते है. दोनों के बीच एक समानता यह है कि वे दोनों भी पंजाबी है और पंजाबियों के मजाकिया अंदाज से सभी वाकिफ है.

हाल ही में युवराज सिंह ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बिजली नहीं होने की शिकायत की तो हरभजन सिंह ने मजेदार तरीके से उनको ट्रोल किया. युवी ने ट्विटर पर लिखा, ‘बांद्रा में एक घंटे से बिजली नहीं है, क्या यह वापस आ सकती है?’

इस ट्वीट के बाद भज्जी को युवी के साथ मजाक करने का अवसर मिल गया. भज्जी ने युवी के ट्वीट के जवाब में लिखा, "बादशाह बिल टाइम पर दिया करो."

ट्विटर पर भज्जी के ट्वीट को काफी पसंद किया गया और लोगों ने उसपर अपना रिएक्शन भी दिया.

आपको बता दें कि यह मौका नहीं है जब हरभजन सिंह ने युवराज के साथ मजाक किया हो. इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर मजाक करते दिख चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड