Year Ender 2023: साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, बनाए सबसे ज्यादा ODI रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने 29 वनडे मैचों में 1584 रन बनाए हैं, इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 5 शतक भी निकलें हैं. इसके अलावा शुभमन गिलने 9 अर्धशतक लगाए हैं.

शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: इस साल के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकि हैं. साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (ODI International Cricket) में कई घातक खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) का भी आयोजन किया गया. इस साल भले ही टीम इंडिया (Team India) कोई भी आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) जीत न पाई हो लेकिन यह साल टीम इंडिया के लिए शानदार रहा हैं. साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

साल 2023 में वनडे में कई स्टार प्लेयर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है. साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में शामिल हैं. Year Ender 2023: साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन गेंदबाजों का रहा बोलबाला, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

शुभमन गिल: टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने 29 वनडे मैचों में 1584 रन बनाए हैं, इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 5 शतक भी निकलें हैं. इसके अलावा शुभमन गिलने 9 अर्धशतक लगाए हैं.

विराट कोहली: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने साल 2023 के 27 मैचों में 1377 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक भी निकल चुके हैं.

रोहित शर्मा: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने साल 2023 के 27 मैचों में 1255 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 2 शतक भी निकल चूका हैं.

डेरिल मिचेल: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के स्टार आलराउंडर डेरिल मिचेल चौथे नंबर पर हैं. डेरिल मिचेल ने इस साल 26 वनडे मैचों में 1204 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं.

पथुम निशंका: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निशंका पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. पथुम निशंका ने 29 मैचों में 1151 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट