क्रिकेट

IND vs AUS 1st Test 2024: यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल की पर्थ में ऐतिहासिक पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नया अध्याय

जहां पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए केवल 150 रन बनाए थे, वहीं भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को मात्र 104 रनों पर समेट दिया. इसके बाद भारतीय सलामी जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरे दिन के अंत तक न केवल टीम को स्थिरता दी, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

IND vs AUS 1st Test 2024: यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल की पर्थ में ऐतिहासिक पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नया अध्याय
यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल (Photo: @ESPNcricinfo)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का पहला मुकाबला 22 नवंबर( शुक्रवार) से पर्थ(Perth) के ऑप्टस स्टेडियम(Optus Stadium) में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल के बाद मजबूत पकड़ बना ली है. जहां पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए केवल 150 रन बनाए थे, वहीं भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को मात्र 104 रनों पर समेट दिया. इसके बाद भारतीय सलामी जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरे दिन के अंत तक न केवल टीम को स्थिरता दी, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. यह भी पढ़ें: टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में लगाए सबसे ज्यादा छक्के; तोड़ दिया ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड

यशस्वी-राहुल की ऐतिहासिक साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरे दिन का खेल बिना किसी विकेट के नुकसान पर 172 रनों की साझेदारी के साथ समाप्त किया. यह न केवल पर्थ में किसी भी भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा किया गया पहला शतकिय साझेदारी है, बल्कि यह पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में किसी भी विदेशी सलामी जोड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी है. इससे पहले पर्थ में भारत के लिए सर्वोच्च सलामी साझेदारी का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू और कृष्णमाचारी श्रीकांत के नाम था, जिन्होंने 1992 में 82 रन बनाए थे.

इतिहास रचने से 20 रन दूर

जायसवाल और राहुल की जोड़ी अब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा बनाए गए सबसे बड़े साझेदारी रिकॉर्ड से केवल 20 रन दूर है. यह रिकॉर्ड 1986 में सिडनी में सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा बनाए गए 191 रनों का है. यदि यह जोड़ी 20 और रन जोड़ लेती है, तो वह इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

यह साझेदारी सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए भी खास है. यह ऑप्टस स्टेडियम पर विदेशी बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा साझेदारी रिकॉर्ड है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों ने 50 से अधिक रनों का स्कोर बनाया, और यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी ने 38 साल बाद किया. आखिरी बार 1986 में सिडनी टेस्ट में सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

यशस्वी जायसवाल, जो अपने पहले ही टेस्ट दौरे पर खेल रहे हैं, ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ धैर्य और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने बेहतरीन फुटवर्क और आक्रामक शॉट्स के साथ रन बनाए. दूसरी ओर, केएल राहुल ने संयम और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए जायसवाल का साथ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).