WTC Points Table: दिल्ली टेस्ट जीतकर डब्लूटीसी के फाइनल के बेहद करीब पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें; अंकतालिका पर एक नजर

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दिल्ली टेस्ट मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट 6 विकेट से जीत लिया हैं. इस जीत के साथ टीम इंडिया डब्लूटीसी के फाइनल के और करीब पहुंच गई हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 (Border Gavaskar Trophy 2023) का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर (Nagpur) में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच 7 से 11 जून तक द ओवल, लंदन में खेला जाएगा. इस फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे (12 जून) भी रखा गया है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. IND vs AUS 2nd Test Day 3 Live Score Updates: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया पर इस शानदार जीत ने टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में 64.06 प्रतिशत अंक हो गए हैं, लेकिन फाइनल मैच में टीम इंडिया का पहुंचा अभी भी लय नहीं हुआ है. श्रीलंका की टीम अभी भी टीम इंडिया से आगे निकल सकती है. फाइनल की रेस अब तीन टीमों के बीच है, दिल्ली में टीम इंडिया की जीत के बाद साउथ अफ्रीका फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं.

इन टीमों के बीच फाइनल होने की सबसे ज्यादा संभावना

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्लूटीसी का फाइनल मैच होने की संभावना सबसे ज्यादा हैं. इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच होने की संभावना 88.9 प्रतिशत है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच होने की संभावना 8.3 प्रतिशतहै. वहीं, टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच खेलने की संभावना 2.8 प्रतिशत ही है.

डब्लूटीसी के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

Position Team Matches Won Lost Drawn NR Points PCT
1 Australia 17 10 3 4 0 136 66.66
2 India 16 10 4 2 0 123 64.06
3 Sri Lanka 10 5 4 1 0 64 53.33
4 South Africa 13 6 6 1 0 76 48.72
5 England 22 10 8 4 0 124 46.97
6 West Indies 11 4 5 2 0 54 40.91
7 Pakistan 14 4 6 4 0 64 38.1
8 New Zealand 11 2 6 3 0 36 27.27
9 Bangladesh 12 1 10 1 0 16 11.11

टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत ने उन्हें लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के करीब जाने में मदद की है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में बचे हुए दो टेस्ट में से एक और जीत की जरूरत है ताकि खुद को 62.50% के न्यूनतम अंक प्रतिशत की गारंटी के साथ वह फाइनल में अपनी जगह बना सके, जो तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका को दौड़ से बाहर कर देगा.

Share Now

संबंधित खबरें

VIDEO: मेलबर्न में नस्लीय हमले में भारतीय सिख नर्स Harmanpreet Singh घायल, हमलावरों ने ‘इंडियन डॉग’ कहकर किया अपमानित; जानें पीड़ित के बारे में

India W vs Australia W, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया हुई बाहर; यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\