WTC Points Table 2023-25 Update: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत को हुआ नुकसान, डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खोई बादशाहत; फाइनल की राह हुई मुश्किल

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को टीम इंडिया को 25 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही कीवी टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया और भारतीय टीम का उसी के घर में सूपड़ा साफ किया.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI/Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 25 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही कीवी टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया और भारतीय टीम का उसी के घर में सूपड़ा साफ किया. इस तरह भारत को घर पर पहली बार 3 या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड ने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती है और 24 साल बाद भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराया है. इसे पहले भारत का साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया था. ऐसे में आइए जानते हैं भारत की इस शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या असर पड़ा है. यह भी पढें: IND vs NZ 3rd Test: भारत पहली बार घर में टेस्ट सीरीज 3-0 से हारा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को हुआ बड़ा नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसर टेस्ट में हारने के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ है. दरअसल, टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी के अंक तालिका में पहले स्थान से खिसक दूसरे स्थान पर आ गई है और नंबर एक का ताज छीन गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टीम इंडिया का 14 मैचों में 8 जीत, 5 हार और एक ड्रा के साथ 98 अंक हैं और 58.330 पीसीटी है. दूसरी ओर, भारत पर 3-0 से सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड को बड़ा फायदा हुआ है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में कीवी टीम 11 मैचों में 6 जीत ओ 5 हार के साथ 60 अंक हैं और 54.550 पीसीटी है. इस तरह कीवी टीम डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. इसके अलावा डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम है, नीचे आप पॉइंट्स टेबल देख सकतें हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल

Rank Teams Matches Wins Losses Draw Points PCT
1. Australia 12 3 3 1 90 62.50
2. India 14 8 5 1 98 58.53
3. Sri Lanka 9 5 4 0 60 55.56
4. New Zealand 11 6 5 0 72 54.55
5. South Africa 8 4 3 1 52 54.17
6. England 19 9 9 1 93 40.79
7. Pakistan 10 4 6 0 40 33.33
8. Bangladesh 10 3 7 0 33 27.50
9. West Indies 9 1 6 2 20 18.52

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए जीतने होंगे इतने मैच 

बता दें कि वानखेड़े टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी सीट पक्की करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. अब भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी खेलनी है. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत को अपने बचे 5 मैच में से 4 मैच जीतने होंगे और एक मैच ड्रा करना है. अगर ऐसे में भारतीय टीम कामयाब रहती है तो वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं. हालांकि यह इतना आसन नही होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की स्प्लिट स्क्वाड, रचिन रवींद्र की वापसी

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड