WTC Final: लॉर्ड्स नहीं साउथैम्पटन में खेला जाएगा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाने वाला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बजाय साउथैम्पटन के एजेस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 8 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाने वाला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) के बजाय साउथैम्पटन (Southampton) के एजेस बाउल (Ageas Bowl) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने की है.

राजीव शुक्ला का कहना है कि यह निर्णय कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है. बता दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में घरेलू दौरे पर आई मेहमान टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-1 से शिकस्त देते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत के खिलाफ T20 सीरीज का हिस्सा होंगे Jofra Archer? कोच क्रिस सिल्वरवुड की आई प्रतिक्रिया

खबरों की माने तो लॉर्ड्स के बजाय साउथैम्पटन में मैच का फाइनल मुकाबला इस लिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि यहां खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी. स्टेडियम में फाइव स्टार होटल की व्यवस्था है और साउथम्पटन कोरोना के समय बायो सिक्योर प्रोटोकॉल के दौरान आयोजकों को बेहतर लॉजिकस्टिक सुविधा दे सकता है. लॉकडाउन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर अपने पहले मैच खेले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड