WTC Final 2023: डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और पैट कमिंस रचेंगे इतिहास, दोनों खिलाड़ी बनाएंगे ये अनोखा कीर्तिमान

ICC WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कुछ कांटे की टक्कर देखने को मिल सकते हैं.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: News24/Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (World Test Championship 2023) का फाइनल बुधवार यानी 7 जून से खेला जाना है. इस फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) और ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) ने क्‍वालीफाई किया है. अब फाइनल मुकाबले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पैट कमिंस (Pat Cummins) एक दूसरे के आमने सामने होंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब टीम इंडिया और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर टेस्‍ट खेलने जा रही हैं. इससे पहले जो भी टेस्‍ट मुकाबले खेले गए हैं, वो या तो भारतीय सरजमीं पर हुए हैं या फिर ऑस्‍ट्रेलिया में खेले गए हैं.

इस बीच टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा और ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस के लिए सात जून से होने वाला डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला काफी अहम होने जा रहा है. चाहे जीत चाहे किसी भी टीम की हो, लेकिन दोनों खिलाड़ी एक नया मुकाम हासिल करेंगे. IND vs AUS, WTC Final 2023: फाइनल मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बतौर कप्‍तान पहली बार आईसीसी खिताब जीतने का रोहित शर्मा के पास संहार मौका

बता दें कि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा दूसरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्‍तानी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इससे पहले रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की कप्तानी की थीं. इससे पहले ऑस्‍ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी, तब ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथ में थी, लेकिन चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच ऑस्‍ट्रेलिया टीम हार गई थी, इसके बाद पारिवारिक परेशानी के कारण पैट कमिंस वापस अपने घर लौट गए थे. पैट कमिंस के वापसी के बाद टीम की कमान दिग्गज बल्लेबाज स्‍टीव स्मिथ को मिली. तब ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने एक मैच जीता था और एक मैच बराबरी पर खत्‍म हुआ था. अब फिर से पैट कमिंस अपनी टीम की कमान फाइनल में संभालते हुए दिखाई देंगे.

द ओवल में खेलेंगे अपना 50वां टेस्‍ट मुकाबला रोहित शर्मा और पैट कमिंस 

डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला रोहित शर्मा का 50वां टेस्‍ट मुकाबला होगा. रोहित शर्मा अब तक 49 टेस्‍ट खेल चुके हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस भी 49 मैच खेल चुके हैं और अगला मुकाबला उनका भी 50वां टेस्‍ट होगा. इससे पहले शायद ही कभी ऐसा देखने के लिए मिला हो, जब आपस में भिड़ रही दो टीमों के कप्‍तान बराबर टेस्‍ट मैच खेलकर एक साथ अपना 50 टेस्‍ट मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले हो.

अब तक रोहित शर्मा के टेस्‍ट आंकड़ों को देखा जाए, तो रोहित शर्मा 49 टेस्‍ट की 83 पारियों में बल्‍लेबाजी कर चुके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के नाम 3379 रन दर्ज हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक नौ शतक और 14 अर्धशतक निकल चुके हैं. रोहित शर्मा का टेस्‍ट में औसत 45.66 का है, वहीं स्‍ट्राइक रेट 55.94 का रहा है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा के नाम दोहरा शतक भी दर्ज है.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अब तक खेले गए 49 टेस्‍ट में 217 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं. पैट कमिंस की इकॉनमी टेस्ट क्रिकेट में 2.73 की है. वहीं औसत 21.50 का रहा है. पैट कमिंस एक बार दस विकेट भी अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड