WTC Final 2023: जानें कैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना सकती हैं टीम इंडिया, इतने मैच होंगे जीतने
टीम इंडिया और बांग्लाादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट कल से खेला जाएगा. टीम इंडिया के पास पहले टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा नहीं होंगे, लेकिन केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है.वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाना टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल दिखाई दे रही है. आइए जानते हैं टीम को कितनी जीत की ज़रूरत है.
मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World test Championship) का फाइनल मुकाबला अगली साल जून में खेला जाएगा. ये फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा. फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी टीमें जद्दो-जहद में लगी हुई हैं. इससे पिछले सीज़न का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया था. लेकिन इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है. फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया कुल 6 टेस्ट मैच खेलेगी. फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को सभी छह मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
टीम इंडिया 6 में से 2 मैच बांग्लादेश के खिलाफ और बाकी के चार मैचों की घरेलू सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने टेस्ट सीरीज का आगाज कल यानी 14 दिसंबर से होगी. सीरीज़ का पहला मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला जाएगा. सीरीज़ के पहले मैच में टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी. इस मैच में रोहित शर्मा के अलावा दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जड़ेजा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज भी टीम में मौजूद नहीं होंगे. IND vs BAN 1st Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट? जानें मैच का टाइम और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एक हार और टीम इंडिया का काम तमाम
बता दें कि मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में टीम इंडिया 52.08 जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. टीम इंडिया को टॉप-2 मे जगह बनाने के लिए अपने बाकी के बचे हुए सभी मुकाबले जीतने जरूरी हैं. एक हार भी टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को सभी (4) मुकाबले जीतना मुश्किल होगा.
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कमान सौंपी गई हैं. अगर केएल राहुल की अगुआई वाली टीम को डब्लूटीसी का फाइनल खेलना है तो उन्हें सभी मैच जीतने जरूरी हैं.
गौरलतब है कि इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया पाइंट्स टेबल में 75 प्रतिशत जीत के साथ सबसे आगे हैं. वहीं, इस लिस्ट में 60 प्रतिशत जीत के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर हैं. श्रीलंका 53.33 प्रतिशत जीत के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका
| स्थान | टीम | पॉइंट
पर्सेंट(%) |
पॉइंट्स |
|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 75 | 108 |
| 2 | साउथ अफ्रीका | 60 | 72 |
| 3 | श्रीलंका | 53.33 | 64 |
| 4 | टीम इंडिया | 52.08 | 75 |
| 5 | इंग्लैंड | 44.44 | 112 |
| 6 | पाकिस्तान | 42.42 | 56 |
| 7 | वेस्टइंडीज | 40.91 | 54 |
| 8 | न्यूजीलैंड | 25.93 | 28 |
| 9 | बांग्लादेश | 13.33 | 16 |
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

