IND vs BAN 1st Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट? जानें मैच का टाइम और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कल यानी 14 दिसंबर से चटगांव में खेला जाएगा. टीम इंडिया का टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है और वह उस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की उम्मीद कर रहा होगा. इससे पहले टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
IND vs BAN 1st Test Live Streaming: बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में मिली करारी हार के बाद अब टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को कड़ी चुनौती देगी. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 14 दिसंबर से चटगांव के जहूर चौधरी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. हालांकि, दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना ही मैदान में उतरेगी. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल टीम का नेतृत्व करेंगे. जानें टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
केएल राहुल की अगुआई वाली टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिनप (WTC) का फाइनल खेलना है तो उन्हें सभी मैच जीतने पड़ेंगे. ऐसे में चटगांव में बांग्लादेश का खराब रिकॉर्ड टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिनप फाइनल में जगह बनाने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम माना जा रहा है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभालेंगे, वहीं चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया है. IND vs BAN 1st Test: इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं आर अश्विन, अनिल कुंबले को पीछे छोड़ रच देंगे इतिहास
ये मैच कब, कहां और कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कल यानी 14 दिसंबर से शुरू होगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा. पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर देख सकते हैं. मैच SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन:- शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल होसैन, मोमिनुल हक़, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, शरीफुल इस्माल, जाकिर हसन, महमूदुल हसन, रजौर रहमान, तस्कीन अहमद.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

