क्रिकेट

WPL 2023 UP Warriorz vs RCB: लीग के 13वें मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरी सकती हैं आरसीबी और यूपी वारियर्स, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

महिला प्रीमियर लीग में आज यूपी वारियर्स और आरसीबी की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी जीत के लिए मैदान में उतरेंगी. आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं.

WPL 2023 UP Warriorz vs RCB: लीग के 13वें मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरी सकती हैं आरसीबी और यूपी वारियर्स, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
यूपी वारियर्स और आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का 13वां मुकाबला आज यानी 15 मार्च को यूपी वारियर्स (UP Warriors) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमों के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की टीम महिला आईपीएल 2023 में लगातार 5 मैच हार चुकी है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी.

बता दें कि आरसीबी टीम की बात की जाए तो उसमें कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा दिग्गज आलराउंडर एलिस पेरी, रेनुका सिंह, रिचा घोष और मेगन शूट जैसी बड़े मैच विनर खिलाड़ी मजूद हैं, जो अपने दम पर पूरा खेल पलट सकती हैं. यूपी वारियर्ज में दीप्ति शर्मा, एलिसा हिली, ताहिला मैक्ग्रा, सोफी एकलस्टोन और शबनीम इस्माइल जैसी दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. WPL 2023 UP Warriorz vs RCB: यूपी वारियर्स और आरसीबी के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

पिच रिपोर्ट

डीवाई पाटिल स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. पिछले मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 से ज्यादा का स्कोर बनाया था. आरसीबी और यूपी के बीच होने वाले मुकाबले में भी बड़ा स्कोर बन सकता है. यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को भी अच्छी मदद मिलती है. यूपी की टीम इस मैदान पर एक मुकाबला जीत चुकी हैं.

किसका पलड़ा भारी

डब्ल्यूपीएल में आरसीबी और यूपी की टीमों की शुरुआत अच्छी नहीं रही हैं. पिछले मुकाबले में मुंबई की टीम ने आरसीबी को हराया था. वहीं, दूसरी तरफ यूपी की टीम ने गुजरात को तीन विकेट से पटखनी दी थीं. ऐसे में दोनों दोनों का मनोबल काफी हाई हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. आरसीबी की तुलना में यूपी की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़.

आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).