क्रिकेट

WPL 2023 UP Warriorz vs MI: आज होगा यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

UPW-W Vs MI-W: आज महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में मुंबई की टीम जीत का चौका लगाने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

WPL 2023 UP Warriorz vs MI: आज होगा यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में आज यूपी वारियर्स (UP Warriors) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जहां मुंबई इंडियंस की टीम जीत का चौका लगाने उतरेगी वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम भी अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी. दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में मुंबई की टीम अभी तक अजेय है.

महिला प्रीमियर लीग में मुंबई की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी हैं वहीं यूपी की टीम ने 3 में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने कहा, शेफाली ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ पिच को समीकरण से बाहर कर दिया

यूपी वारियर्ज में दीप्ति शर्मा, एलिसा हिली, ताहिला मैक्ग्रा, सोफी एकलस्टोन और शबनीम इस्माइल जैसी दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं मुंबई इंडियंस महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान हरमनप्रीत के अलावा नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर और पूजा वस्त्राकर के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं.

कहां देखें लाइव मैच

महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. ऐसे में सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1एचडी’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी फैंस देख सकेंगे.

स्टेडियम में भी महिलाओं की एंट्री है मुफ्त

इस मुकाबले को क्रिकेट फैंस मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी जाकर देख सकते हैं. महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के लिए महिलाओं और लड़कियों की एंट्री फ्री है. पुरुषों के लिए भी मैच टिकट की काफी सस्ती है. महज 100 रुपए में कोई भी पुरुष क्रिकेट फैन इस मुकाबले को ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच का लुफ्त उठा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक.

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).