WPL 2023, RCB vs MI Live Streaming: डब्लूपीएल के 19वें मुकाबले में भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई की टीम, जानें कब, कहा और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में मुंबई की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आज मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में आज यानी 21 मार्च को 19वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमों के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा. महिला आईपीएल 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रहीं है. वहीं आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. ये मुकाबला दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला हैं.

आज मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. इस मुकाबले में जहां मुंबई की टीम की नजर जीत कर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने पर होगी. वहीं आरसीबी की टीम जीत के साथ इस सीजन को ख़त्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. एक तरह मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी तो दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना होंगी. WPL 2023 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी 9 विकेट से मात, अंक तालिका पर हासिल किया पहला स्थान; देखें ताजा स्थिति

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज होने वाले मैच में आरसीबी की निगाहें जीत पर होगी. शनिवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया था. वहीं अपने आखिरी मुकाबले में जब आरसीबी की टीम मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर इस टूर्नामेंट की तीसरी जीत पर होगी. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान और उपकप्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगा.

कहां देखें लाइव मैच

महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. ऐसे में सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1एचडी’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी फैंस देख सकेंगे.

स्टेडियम में भी महिलाओं की एंट्री है मुफ्त

इस मुकाबले को क्रिकेट फैंस मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी जाकर देख सकते हैं. महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के लिए महिलाओं और लड़कियों की एंट्री फ्री है. पुरुषों के लिए भी मैच टिकट की काफी सस्ती है. महज 100 रुपए में कोई भी पुरुष क्रिकेट फैन इस मुकाबले को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मैच का लुफ्त उठा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक.

आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर.

Share Now

Tags

Alyssa Healy Ashley Gardner Beth Mooney Deepti Sharma Delhi Capitals Delhi Capitals vs RCB Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Devika Vaidya DY Patil Stadium Ellyse Capsy Ellyse Perry GG vs UPW Harleen Deol Indian women's team Jemimah Rodrigues meg lanning navi mumbai RCB RCB vs DC Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Shafali Verma Smriti Mandhana Sophie Devine T20 CRICKET T20 International T20 International Ranking Tahila McGrath UP Warriors vs Gujarat Giants Women's Premier League Women's Premier League 2023 WPL WPL 2023 WPL 2023 Opening Ceremony WPL Auction 2023 WPL Opening Ceremony आरसीबी आरसीबी बनाम डीसी एलिस कैप्सी एलिस पेरी एलिसा हिली एश्ले गार्डनर कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स जेमिमा रोड्रिग्स टी20 इंटरनेशनल टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग टी20 क्रिकेट डब्लूपीएल डब्लूपीएल 2023 डब्लूपीएल 2023 उद्घाटन समारोह डब्लूपीएल उद्घाटन समारोह डीवाई पाटिल स्टेडियम ताहिला मैक्ग्राथ दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी दीप्ति शर्मा देविका वैद्य नवी मुंबई बेथ मूनी भारतीय महिला टीम महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग 2023 मेग लेनिंग यूपी वारियर्ज बनाम गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स शेफाली वर्मा सोफी डिवाइन स्मृति मंधाना हरलीन देओल

संबंधित खबरें

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट