क्रिकेट

WPL 2023, MI vs GG Live Streaming: डब्लूपीएल के पहले मैच में भिड़ेंगी मुंबई और गुजरात की टीम, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच

आज यानी 4 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन सीजन में कुल पांच टीमें भाग लेंगी. इन टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 मार्च को सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच खेला जाएगा. इस सीजन में भारतीय खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार हैं.

WPL 2023, MI vs GG Live Streaming: डब्लूपीएल के पहले मैच में भिड़ेंगी मुंबई और गुजरात की टीम, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) की शुरुआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच मुकाबले के साथ होगी. आज पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लीग के पहले सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग के सभी मैच मुंबई (Mumbai) में खेले जाएंगे.

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. डब्लूपीएल का उद्घाटन मैच शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे (IST) होगा. WPL 2023 MI vs GG: पहले रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ उतर सकती हैं गुजरात और मुंबई की टीम, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

डब्लूपीएल के पहले मुकाबले में बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर और बेथ मूनी आमने सामने होगी. ये पहला मुकाबला है इसलिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर काफी दबाव होगा, जो टीम जीत दर्ज करेगी वो आने वाले मुकाबलों में मानसिक रूप से मजबूत होगी. आज गुजरात जाइंट्स के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूपीएल के पहले मैच की तैयारी में जुटी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना और टॉप लेवल के क्रिकेट के लिए उनकी समस्याओं से निकलने में उनकी मदद करना उनके एजेंडे में सबसे अहम होगा.

कहां देखें लाइव मैच

महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. ऐसे में सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1एचडी’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी फैंस देख सकेंगे.

दोनों टीमों पर एक नजर

मुंबई इंडियंस वीमेंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव.

गुजरात जायंट्स वीमेंस: बेथ मूनी (कप्तान), स्‍नेह राणा (उपकप्तान) एश्‍ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).